एक मेकेनिक और डॉक्टर
एक मेकेनिक और डॉक्टर
एक मोटर मेकेनिक कार के इंजिन के पुर्जे खोल कर सुधार रहा था कि तभी शहर के नामचीन हार्ट सर्जन उसकी गैराज में आ पहुंचे।
मेकेनिक ने डॉक्टर साहब से कहा - जरा इस इंजिन को देखिये डॉक्टर साहब मैंने इसके दिल को खोलकर वाल्व निकाले और सुधार कर वापिस लगा दिए हैं। कुछ ऐसा ही काम आप भी करते हैं। फिर हमारी सेलरी में इतना अंतर क्यूं है?
डॉक्टर साहब मुस्कुराए और धीरे से मेकेनिक के कान में बोले- यही काम तब करके दिखाओ जब इंजिन चालू हो।
संता की पत्नी
देर रात संता और बंता एक बार में मिले।
संता- तू इतनी रात गए घर से बाहर रहता है तेरी बीवी तो बहुत नाराज होती होगी?
बंता- मेरी शादी नहीं हुई अब तक।
संता- कमाल है! फिर तुझे इतनी रात गए तक घर से बाहर रहने की क्या जरूरत है?












Click it and Unblock the Notifications