दो दोस्‍त आपस में कैशलेस ट्रांजेक्‍शन की बात करते हुए

दो दोस्‍त आपस में बात करते हुए...

पहला दोस्‍त दूसरे दोस्‍त से : मैं तो कई सालों से केशलेस ट्रांजेक्शन ही करता हूंं।

पर ये दुकान वाले उसे

उधारी उधारी

कहते हैं।

दो दोस्‍त आपस में कैशलेस ट्रांजेक्‍शन की बात करते हुए

...........................................................................

चिंटू: यार बता I am going का मतलब क्या होता है?
टिल्लू: मैं जा रहा हूं।
चिंटू: ऐसे कैसे जाओगे, मैं 20 लोगों से पूछ चूका हूं, सब चले जाने की बात करते हैं जवाब बताकर जाओ।

...........................................................................

2 दोस्त शराब पीकर रेल की पटरियों के बीचो बीच जा रहे थे।

पहला: हे भगवान, मैंने इतनी सीढिय़ां पहले कभी नहीं चढ़ीं।
दूसरा: अरे सीढिय़ां तो ठीक हैं, मैं तो इस बात पर हैरान हूंं क‍ि पकड़ने के लिए रेलिंग कितनी नीचे लगी हुई हैं।
...........................................................................

लड़की: मेरे चेहरे में जलन हो रही है।
डॉक्टर: आपके चेहरे का हमें एक्स रे करना पड़ेगा।
लड़की: एक्स रे में क्या होता है?
डॉक्टर: चेहरे की फोटो खींची जाती है।
लड़की: 5 मिनट रुको, मैं मेकअप कर लूं।
डॉक्टर बेहोश!!

...........................................................................

परेश केले खरीदने गया
परेश: एक केला कितने का है भाई ?
दुकानवाला: दस रूपये का है
परेश: चार रूपये में देदे
दुकानवाला: चार रूपये में छिलका दूँगा।
परेश: ये ले छह रूपये सिर्फ केला देदे छिलका तू रख ले।

...........................................................................

बेटा- मां, आज सुबह जब मैं पापा के साथ बस में आ रहा था तो
उन्होंने एक औरत के लिये मुझसे अपनी सीट छोड़ने को कहा।
मां: बेटा, ये तो अच्छी बात है। बड़ों का सम्मान करना चा‍हिए।
बेटा: मगर मां, मैं तो पापा की गोद में बैठा हुआ था ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+