जब बीवी ने बड़े प्यार से कहा डार्लिंग कार मैं चलाऊंगी
पत्नी (पति से)- चलो ना आज बाहर चलते हैं, कार मैं चलाऊंगी।
-
-
-
-
-
-
-
-
-
-
-
पति- मतलब जाएंगे कार में और आएंगे अखबार में..
तुमने आज जो सब्जी बनाई है, उसका नाम क्या है?
संता : डार्लिंग, तुमने आज जो सब्जी बनाई है, उसका नाम क्या है?
बीवी : क्यों पूछ रहे हो तुम, बड़ी अच्छी बनी थी क्या?
संता : वो इसलिए ताकि जब डॉक्टर पूछेगा कि तुमने आज क्या खाया था तो मैं बता सकूं।
कोई मुझे फूटी कौड़ी भी भीख में नहीं देता
एक बार एक भिखारी डॉक्टर के पास गया और बोला- साहब, मैं अपने चेहरे पर प्लास्टिक सर्जरी करवाना चाहता हूं।
डॉक्टर: लेकिन क्यों? तुम तो दिखने में काफी खूबसूरत हो। फिर प्लास्टिक सर्जरी करवाकर तुम अपना चेहरा बदसूरत क्यों करना चाहते हो...?
भिखारी- वह इसलिए कि मेरा चेहरा देखकर कोई मुझे फूटी कौड़ी भी भीख में नहीं देता।












Click it and Unblock the Notifications