Jokes: वकील बनते ही मिला पहला केस, पेशी के बाद क्या बोले कि उड़ गए लोगों के होश, पढ़िए मजेदार जोक्स
लोगों के जीवन से मानो हंसी गायब होती जा रही है। लोगों को हंसाने के लिए कई मजेदार और बेहतरीन जोक्स लेकर आए हैं। जिसे पढ़ते ही हंसी से अपना पेट पकड़ लेंगे।

JOKES: स्वास्थ्य के लिहाज से हंसना बेहद जरूरी होता है। हंसने से लोग स्वस्थ रहते हैं। भाग दौड़ भरी जिंदगी के चलते लोगों का हंसना अब गायब ही हो रहा है। आपके लिए कई गुदगुदाने और मजेदार जोक्स लेकर आए हैं, जिसे पढ़कर आप लोटपोट हो जाएंगे।
वकील बनते ही एक आदमी को पहले केस मिला
मुलजिम - वकील साहब कोशिश करना उम्र कैद हो , फंसी ना हो
वकील - तुम चिंता मत करो, मैं हूं ना
कोर्ट से बाहर आते हुए जब पत्रकार ने उनसे पूछा तो वकील बोले- बहुत मुश्किल से उम्र कैद करवाई है
वरना जज तो रिहा कर रहा था
संजना तीसरी बार ड्राइविंग लाइसेंस का इंटरव्यू देने पहुंची
ऑफिसर- अगर एक तरफ आपके पति हो और दूसरी तरफ आपका भाई हो तो आप क्या मारोगी?
संजना - पति
ऑफिसर- अरे मैडम आपको तीसरी बार बता रहा हूं कि आप ब्रेक मारोगी
मालिक बहुत बीमार था, मालिक की पत्नी उसके बगल में बैठी थी।
पत्नी बोली- आपको बहुत तेज बुखार है
मै आपके लिए चिकन सूप बना लाती हूं।
इतना सुनते ही मुर्गे के होश उड़ गये,
मुर्गा बोला- बहन जी, एक बार 'पेरासिटामोल' दे कर भी देख लो।
यात्री- क्या मैं यहां एक सिगरेट पी सकता हूं?
स्टेशन मास्टर- नहीं, यहां सिगरेट पीना सख्त मना है।
यात्री- फिर यहां इतने सिगरेट के टुकड़े कैसे पड़े हैं?
स्टेशन मास्टर- ये उन लोगों ने फेंके हैं, जो पूछते नहीं है।
यह भी पढ़ें- Jokes: डॉक्टर की दी हुई सलाह जब संता ने अपनी पत्नी से कहा, रोक नहीं पाएंगे हंसी, पढ़ें मजेदार जोक्स












Click it and Unblock the Notifications