डॉक्टर और मलेरिया
डॉक्टर और मलेरिया
मरीज ने अपने डॉक्टर से कहा कि, डॉक्टर साहब, क्या आपको यकीन है कि मुझे मलेरिया ही है?
दरअसल क्या है कि मैंने एक अखबार में एक मरीज के बारे में पढ़ा था कि डॉक्टर उसका मलेरिया का इलाज करते रहे और अंतत: जब वह मरा तो पता चला कि उसे टायफाइड था।
डॉक्टर ने मरीज को समझाते हुए जवाब दिया, आप घबराएं नहीं, मैं कोई ऐसा वैसा डॉक्टर नहीं हूं, मेरे साथ ऐसा नहीं होगा। अगर मैं किसी का मलेरिया का इलाज करूंगा तो वह मलेरिया से ही मरेगा।
एक लड़का और पिता
एक लड़का गली में भागता हुआ आया और इधर उधर पुलिस को ढूंढने लगा!
उसे एक पुलिस वाला नजर आया उसने कहा सर प्लीज जल्दी मेरे साथ बार में चलिए वहां मेरे पापा का झगड़ा हो रहा है!
ठीक है! वे जल्दी से बार में पहुंच गए और वहां देखा तो तीन आदमी बुरी तरह से आपस में लड़ रहे थे!
कुछ देर बाद पुलिस वाला उस बच्चे की तरफ मुड़ा और पूछा की इनमें तुम्हारे पापा कौन से है! बच्चे ने पुलिस वाले की तरफ देखा और कहा मैं नहीं जानता सर, इसी बात को लेकर तो इनमें झगड़ा हो रहा है!












Click it and Unblock the Notifications