कुत्तों के चुटकुले
रमेशः तुम तो कहते हो कि तुम्हारा कुत्ता तुमसे ताश में बहुत कम हारता है... लेकिन अब तो वह तुमसे लगातार हार रहा है।
सुरेश: अब मैं इसे चालाकी से हराता हूं।
रमेशः वह कैसे?
सुरेशः यह अच्छे पत्ते आते ही पूंछ हिलाने लगता है....
इसे भी देखें: संता और बंता की टेक्नोलॉजी
दो कुत्ते पहली बार फिल्म देखने गए।
सिनेमाहाल में धर्मेंद्र की फिल्म लगी थी।
फिल्म शुरु हो चुकी थी।
पहले कुत्ते ने अपने दोस्त को टिकट देकर हाल में जाने को कहा।
वह खुद भी हॉल की तरफ बढ़ा तभी दूसरा कुत्ता वापस भागता हुआ नजर आया।
'क्या हुआ?' पहला कुत्ता भौंका।
'अरे यार, जल्दी से भागो... अभी मैं हाल के भीतर गया था तो वहां से आवाज आ रही थी 'कुत्ते मैं तेरा खून पी जाऊंगा!'
एक और चुटकुलाः संता हुआ बंता से नाराज
'शोले' फिल्म की बहुत तारीफ सुनकर सड़क पर घूमने वाले दो कुत्ते भी फिल्म देखने पहुंचे।
मगर फिल्म पूरी खत्म होने से पहले ही वे नाराज होकर चले आए।
बाहर उनके एक साथी कुत्ते ने पूछा, 'क्या हुआ? पूरी फिल्म क्यों नहीं देखी?'
'यार, फिल्म का हीरो कह रहा था- बसंती, इन कुत्तों के सामने मत नाचना।'
[ये सभी जोक्स अपने फ्रैंड्स को ई-मेल करें]












Click it and Unblock the Notifications