ग्राफिक्स में जानिए Coronavirus से जुड़ी हर जरूरी बात
नई दिल्ली। चीन से चला जानलेवा कोरोना वायरस का दहशत भारत में पूरी तरह फैल चुका है। देश में इससे संक्रमित लोगों की संख्या 110 हो चुकी है। इनमें 93 भारतीय और 17 विदेशी नागरिक हैं। कोरोना ने अब तक 14 राज्यों को अपनी चपेट में ले लिया है। केरल में 22 लोगों में कोरोना के लक्षण पाए गए हैं। हालांकि, इनमें से 3 लोगों का इलाज हो चुका है। इसके बाद महाराष्ट्र में 32 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। यूपी में भी 12 कोरोना के मामले आए हैं। दिल्ली में 7 लोगों में कोरोना वायरस के लक्षण मिले हैं। कर्नाटक में 6 मामलों की पुष्टि हुई है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्लूएचओ) ने इसे महामारी घोषित कर दिया है। दुनिया भर की सरकारें कोरोना वायरस को लेकर लोगों को जागरूक करने पर ध्यान दे रही हैं। जानकारों का कहना है इसके संक्रमण को फैलने से रोककर ही इसे काबू में किया जा सकता है। इसके लक्षणों को पहचानकर ही कोरोना वायरस की बेहतर तरीके से रोकथाम की जा सकती है। तो आइए ग्राफिक्स के माध्यम से जानते हैं कोरोना को लेकर हर छोटी बड़ी बात


















Click it and Unblock the Notifications