Indian Navy Day: जानें क्या है भारतीय नौसेना दिवस का इतिहास, 1971 के पाकिस्तान युद्ध से जुड़ा है मामला
Indian Navy Day: जानें क्या है भारतीय नौसेना दिवस का इतिहास, 1971 के पाकिस्तान युद्ध से जुड़ा है मामला
नई दिल्ली, 04 दिसंबर: भारत में हर साल 4 दिसंबर को नौसेना दिवस मनाया जाता है। भारतीय नौसेना की भूमिका और उपलब्धियों को पहचानने और उनको मान्यता देने के लिए ये दिन मनाया जाता है। 1971 में भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान पाकिस्तान के खिलाफ ऑपरेशन ट्राइडेंट के शुभारंभ के उपलक्ष्य भारतीय नौसेना दिवस मनाने का फैसला किया गया था। ये दिन 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध की घटनाओं को याद दिलाता है। 1971 में आज ही के दिन भारतीय नौसेना ने चार पाकिस्तानी जहाजों को डुबो दिया था, जिसमें सैकड़ों पाकिस्तानी नौसैनिक मारे गए थे। इस दिन कई कार्यक्रम होते हैं।
Recommended Video

क्या है भारतीय नौसेना दिवस-2021 की थीम
हर साल नौसेना दिवस मनाने के लिए एक अलग थीम का चुनाव किया जाता है। 1971 के युद्ध में भारत की जीत की 50वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में भारतीय नौसेना दिवस-2021 'स्वर्णिम विजय वर्ष' के रूप में मनाया जा रहा है।

भारतीय नौसेना दिवस का इतिहास?
1971 में भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान, पाकिस्तान ने 3 दिसंबर की शाम को भारतीय हवाई अड्डों पर अचानक आक्रमण शुरू कर दिया था। भारत ने जवाबी हमले में बहुत अधिक तेज गत्ति से कराची की ओर 3 मिलाइलें नौकाएं निर्घाट, वीर और निपत भेजीं। इसके बाद ऑपरेशन ट्राइडेंट को शुरू किया गया। दिसके तहत भारतीय नौसेना ने पीएनएस खैबर सहित 4 पाकिस्तानी जहाजों को डुबो दिया। इसकी वजह से पाकिस्तान के सैकड़ों नौसेना के जवान मारे गए थे।
पाकिस्तान के खिलाफ 1971 की जंग जीतने के बाद पूरे देश ने भारतीय नौसेना की सफलता का जश्न मनाया। इस दिन को हमेशा यादगार बनाने के लिए भारतीय नौसेना दिवस मनाने की शुरुआत की गई।

जानिए भारतीय नौसेना के बारे में?
भारतीय नौसेना की स्थापना ईस्ट इंडिया कंपनी ने 1612 में की थी। बाद में इसका नाम रॉयल इंडिया नेवी रखा गया और स्वतंत्रता के बाद 1950 में इसे भारतीय नौसेना के रूप में पुनर्गठित किया गया था।
भारतीय नौसेना भारतीय सशस्त्र बलों की नौसेना शाखा है और इसका नेतृत्व भारत के राष्ट्रपति कमांडर-इन-चीफ के रूप में करते हैं। नौसेनाध्यक्ष भारतीय नौसेना के सैन्य कर्मचारियों का प्रमुख होता है। वर्तमान में एडमिरल आर हरि कुमार नौसेनाध्यक्ष हैं। मराठा सम्राट, छत्रपति शिवाजी महाराज को भारतीय नौसेना का जनक माना जाता है।












Click it and Unblock the Notifications