Fact Check: सोशल मीडिया पर वायरल हो रही यह खूबसूरत महिला है यूक्रेन के उपराष्ट्रपति की पत्नी? जानिए सच्चाई

नई दिल्ली, मार्च 09। रूस और यूक्रेन के बीच चल रही जंग को लेकर सोशल मीडिया पर की भ्रामक जानकारियां लगातार शेयर और वायरल की जा रही हैं। 24 फरवरी से शुरू हुए इस युद्ध को 2 हफ्ते से अधिक का समय हो गया है। ऐसे में सोशल मीडिया पर युद्ध से जुड़ी गलत जानकारियां वायरल होना बहुत ही घातक साबित हो सकता है। ऐसी ही एक भ्रामक जानकारी की सच्चाई हम आपको बताते हैं। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक महिला सैन्य अधिकारी की तस्वीर बहुत तेजी से वायरल हो रही है, जिसको लेकर दावा किया जा रहा है कि वो महिला यूक्रेन के उप राष्ट्रपति की पत्नी है और अपनी मातृभूमि की लड़ाई में सेना का साथ दे रही हैं।

ukrainian vice president wife viral photo

फोटो को लेकर कही जा रही हैं ये बातें

ट्विटर पर एक यूजर ने इस महिला की तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा है, "यह यूक्रेन के उपराष्ट्रपति की पत्नी है। वह अपनी मातृभूमि के लिए लड़ रही है। मैं प्रार्थना करता हूं कि शांति बनी रहे," एक अन्य ट्विटर यूजर ने लिखा है, "यूक्रेन के उपराष्ट्रपति की पत्नी और ये युवतियां #रूसी सैनिकों का सामना कर रही हैं।"

क्या है वायरल फोटो की सच्चाई?

आपको सबसे पहले बता दें कि यूक्रेन में कोई उपराष्ट्रपति ही नहीं है तो ऐसे में उनकी पत्नी के होने का दावा ही पूरी तरह गलत साबित हो जाता है। ऐसे में यह सवाल उठता है कि आखिर यह महिला फिर है कौन? यह महिला यूक्रेनी सेना की ही अफसर है और यह तस्वीर 22 अगस्त 2021 को राजधानी कीव में हुई रिहर्सल परेड के दौरान की है, जब यूक्रेन आजादी के 30 साल पूरे होने का जश्न मना रहा था। इस फोटो को फोटोग्राफर वलोदिमिर ज़खारोव ने लिया था। यह फोटो विभिन्न इमेज स्टॉक वेबसाइटों जैसे शटरस्टॉक, अलामी और आईस्टॉकफोटो में बिक्री के लिए उपलब्ध है।

Fact Check

दावा

viral photo is claim

नतीजा

viral photo is claim

Rating

Misleading
फैक्ट चेक करने के लिए हमें [email protected] पर मेल करें
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+