Fact Check: क्या स्मृति ईरानी के मदीना जाने के बाद धोई गई सड़कें? जानें Viral Video का सच
Fact Check News: केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने हाल ही में सऊदी अरब की यात्रा की। इस दौरान उन्होंने इस्लाम के दूसरे सबसे पवित्र शहर मदीना में देश के पहले गैर-मुस्लिम डेलिगेशन की लीड किया था। जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी इस यात्रा को लेकर खूब हंगामा मचा हुआ है।
मदीना की यात्रा के अलावा केंद्रीय मंत्री और उनके डेलिगेशन ने मस्जिद-ए-नबवी (हजरत मोहम्मद की मस्जिद), जबल-ए-अहद और मुसलमान समुदाय की पहली इबादतगाह समझी जाने वाली मस्जिद-ए-क़ुबा की भी यात्रा की।

स्मृति ईरानी के इस यात्रा के बाद कई पाकिस्तानी कट्टरपंथी भड़क गए थे। वहीं अब एक वायरल वीडियो में दावा किया जा रहा है कि पवित्र मस्जिद अल-नबावी के पास मदीना की सड़कों को धो गया और साफ किया जा रहा है। ऐसे में क्या है इसकी सच्चाई जानिए...
दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसको भारत की महिला एवं बाल विकास और अल्पसंख्यक मामलों की मंत्री स्मृति ईरानी ने बीते दिनों सऊदी अरब के दौरे से जोड़ा गया है।
जानिए क्या किया गया दावा?
वीडियो में दावा किया जा रहा है कि सऊदी अरब में मदीना नगर पालिका अब पवित्र मस्जिद अल-नबावी के पास मदीना की सड़कों को धो रही है और साफ कर रही है, जहां कुछ दिनों पहले स्मृति ईरानी सहित कुछ गैर-मुस्लिम अधिकारियों ने दौरा किया था। आप भी देखिए वायरल वीडियो...
वायरल वीडियो की हकीकत?
ऐसे जब वायरल वीडियो की सच्चाई की पड़ताल की गई तो उससे जुड़ा दावा पूरी तरह से भ्रामक है। दरअसल, जिस एरिया की सफाई का दावा स्मृति ईरानी के दौरे के बाद किया जा रहा है। वहां आमतौर पर रोजाना सफाई इसी तरह से की जाती है। क्योंकि अकीदतमंदों के आने-जाने के बाद वहां सफाई का रूटिन प्रोसेस होता है। ऐसे किया जा रहा दावा पूरी तरह से फेक है।

Fact Check
दावा
दावा किया जा रहा है कि स्मृति ईरानी के दौरे के बाद सड़कों को धोया गया है।
नतीजा
दावा पूरी तरह से फेक है। मस्जिद के आसपास के इलाके की आमतौर पर रोजाना सफाई की जाती है।












Click it and Unblock the Notifications