Fact Check: ब्राजील के वीडियो को श्रीनगर का बता सोशल मीडिया पर फैली ये अफवाह, जानिए सच्चाई
नई दिल्ली, अगस्त 15। सोशल मीडिया इन दिनों भ्रामक जानकारियों का अड्डा बनता जा रहा है। यहां कुछ का नाम देकर कुछ भी शेयर कर दिया जाता है और लोग उसे कुछ और समझ बैठते हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक वीडियो शेयर हो रहा है, जिसे जम्मू कश्मीर की राजधानी श्रीनगर का बताया जा रहा है। इस वीडियो में पुलिस का एक दल बिल्कुल फिल्मी स्टाइल में एक आतंकी को दबोचता है।

क्या नजर आता है वीडियो में
सोशल मीडिया पर इस वीडियो के साथ वायरल हो रहे मैसेज में कहा गया है कि श्रीनगर में आतंकियों को फिल्मी अंदाज में सेना के एक जवान ने पकड़ा, देखिए लाइव तस्वीर। वीडियो में देखा जा सकता है कि पुलिस की गाड़ी एक बाइक का पीछा करते हुए उसे टक्कर मारती है, जिससे बाइक सवार नीचे गिर जाता है। इसके बाद पुलिस की गाड़ी से एक जवान फिल्मी स्टाइल में बाहर निकलता है और हवा में उछलकर बाइक सवार को सीधा एक लात मारता है और उसके बाद बाइकसवार को पुलिसवाले दबोच लेते हैं।
क्या है वीडियो की सच्चाई
- अब आपको इस वीडियो की हकीकत बताते हैं। इंडिया टुडे की खबर के मुताबिक, ये वीडियो श्रीनगर का नहीं है, बल्कि ये ब्राजील का वीडियो है। इस वीडियो से जुड़ी एक खबर ब्राजील की न्यूज वेबसाइट dm.com और macajubaacontece.com पर मिली।
- खबर के मुताबिक, ये वीडियो ब्राजील के पेरोला की है, जहां मिलिट्री पुलिस ने 17 साल के एक लड़के को संदिग्ध गतिविधि करते देखा। लड़के ने पुलिस से बचकर भागने की कोशिश की तो फिर पुलिस की टीम ने फिल्मी स्टाइल में उस लड़के को धर दबोचा। मौके पर मौजूद लोगों ने इस घटना को अपने कैमरे में कैद कर लिया और फिर ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

Fact Check
दावा
claimed false
नतीजा
claimed false












Click it and Unblock the Notifications