Fact Check: किस दिन जारी होगा यूपी बोर्ड का रिजल्ट? तय हो गई तारीख, जानिए वायरल नोटिस का सच

Fact-Check UP Board Result Date: परीक्षा खत्म होते ही छात्र और अभिभावक रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार करते हैं, ऐसे में अगर सोशल मीडिया पर रिजल्ट को लेकर कोई खबर वायरल हो जाए, तो हलचल मच जाना तय है। कुछ ऐसा ही हुआ उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षा 2025 को लेकर, जब एक पोस्ट में दावा किया गया कि 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 15 अप्रैल को दोपहर 2 बजे घोषित होगा।

इस वायरल संदेश ने हजारों छात्रों और अभिभावकों को भ्रमित कर दिया। लेकिन अब यूपी बोर्ड ने खुद सामने आकर इस झूठी खबर का खंडन किया है और स्पष्ट किया है कि अभी तक किसी भी तरह की आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की गई है।

UP Board Exam Result

वायरल नोटिस का सच

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) के सचिव भगवती प्रसाद सिंह ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस खबर का खंडन किया। उन्होंने कहा कि यह दावा पूरी तरह झूठा और भ्रामक है। उन्होंने सभी छात्रों और अभिभावकों से अपील की कि वे ऐसी फर्जी खबरों पर ध्यान न दें।
ये भी पढ़ें: UP Board Result 2025: इस दिन आएंगे यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम, तय हो गई तारीख! चेक करें अपडेट

रिजल्ट की तारीख बोर्ड खुद करेगा घोषित

सिंह ने बताया कि बोर्ड रिजल्ट से जुड़ी किसी भी जानकारी की आधिकारिक घोषणा खुद करेगा। रिजल्ट केवल आधिकारिक वेबसाइटों पर जारी किया जाएगा। किसी भी अपडेट के लिए छात्र केवल बोर्ड की वेबसाइट www.upmsp.edu.in और www.upmspresults.nic.in पर भरोसा करें।

पिछले साल 20 अप्रैल को आए थे रिजल्ट

गौरतलब है कि साल 2024 में यूपी बोर्ड का रिजल्ट 20 अप्रैल को जारी किया गया था। उस साल कक्षा 10वीं का पास प्रतिशत 89.55% रहा था।

ऐसे चेक कर सकेंगे रिजल्ट

रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र इन स्टेप्स से अपना परिणाम देख सकते हैं:

  • आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं।
  • होमपेज पर कक्षा 10 या 12 के रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना रोल नंबर भरें और सबमिट करें।
  • स्क्रीन पर रिजल्ट दिखेगा।
  • भविष्य के लिए रिजल्ट की कॉपी डाउनलोड कर लें।

सतर्क रहें, अफवाहों से बचें

बोर्ड ने सभी छात्रों और उनके परिवारों को सलाह दी है कि वे अफवाहों से सावधान रहें और केवल आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें।
ये भी पढ़ें: UP Board Result 2025 Date-Time: यूपी बोर्ड रिजल्ट की डेट फाइनल? चेक करें कब जारी किया जाएगा परिणाम

Fact Check

दावा

यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट 15 अप्रैल को जारी किया जाएगा।

नतीजा

यूपी बोर्ड रिजल्ट की तारीख की घोषणा अभी नहीं की गई है। वायरल नोटिस फेक है।

Rating

Misleading
फैक्ट चेक करने के लिए हमें [email protected] पर मेल करें
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+