Yogi Adityanath के 8 साल-बेमिसाल! सुरक्षा से विकास तक, यूपी के बदलाव की कहानी, रिपोर्ट कार्ड की जुबानी
Yogi Adityanath News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार(11 अप्रैल 2025) को अपने संसदीय क्षेत्र काशी (वाराणसी) 50वें दौरे पहुंचे। खास बात यह है कि योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने के आठ साल 2025 में पूरे हो चुके हैं, और सरकार ने इन वर्षों को 'सेवा, सुरक्षा और सुशासन' के प्रतीक के रूप में मनाया है। पीएम मोदी ने भी उत्तर प्रदेश सरकार (Uttar Pradesh News)के सफल आठ साल पूरे होने पर सूबे के मुख्यमंत्री की सरहाना की।
अब सवाल उठता है कि क्या सच में उत्तर प्रदेश बदल गया है? इन आठ सालों में प्रदेश ने किन-किन क्षेत्रों में कितनी तरक्की की और क्या रहा योगी सरकार का असली रिपोर्ट कार्ड? Oneindia Special में आइए जानते हैं...

कानून व्यवस्था: सुरक्षा का भरोसा बढ़ा?
योगी सरकार का दावा है कि राज्य में अपराध में भारी कमी आई है। NCRB के आंकड़ों के अनुसार...
- हत्या में 23%
- बलात्कार में 45%
- डकैती में 58%
- फिरौती में 53% की गिरावट दर्ज की गई है।
इसके अलावा:
- 2 लाख से ज्यादा पुलिसकर्मी भर्ती किए गए।
- 11 लाख से ज्यादा CCTV कैमरे लगाए गए।
- सभी जिलों में साइबर थाने बनाए गए।
- महिला सुरक्षा के लिए एंटी रोमियो स्क्वाड और महिला PAC बटालियन की स्थापना हुई।
अर्थव्यवस्था और रोजगार: क्या वाकई 'नंबर 2' बनी यूपी?
- राज्य की जीएसडीपी 2016-17 में ₹12.75 लाख करोड़ थी, जो अब ₹25 लाख करोड़ हो गई है।
- यूपी अब देश की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है।
- बेरोजगारी दर 18% से घटकर 3% रह गई है।
- 8.5 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी, और 90 लाख MSME नौकरियों का दावा।
निवेश और उद्योग: क्या रोजगार बढ़ा?
- ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 में ₹45 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव मिले।
- ₹15 लाख करोड़ निवेश धरातल पर उतरा, जिससे 60 लाख रोजगार का दावा।
- गोरखपुर में प्लास्टिक पार्क, कानपुर में लेदर क्लस्टर, कन्नौज में परफ्यूम पार्क आदि की स्थापना।
- 16 एयरपोर्ट ऑपरेशनल हैं, जिससे कनेक्टिविटी बढ़ी।
स्वास्थ्य और शिक्षा: मेडिकल क्रांति?
- 2017 तक सिर्फ 12 मेडिकल कॉलेज थे, अब 80 मेडिकल कॉलेज बन चुके हैं।
- इसमें से 44 सरकारी और 36 निजी कॉलेज हैं।
- 56 लाख लोगों को आवास, और कन्या सुमंगला योजना का लाभ अब ₹25,000 तक।
डिजिटल यूपी और बैंकिंग
- UPI और डिजिटल ट्रांजैक्शन में बूम: 2024 तक 1024 करोड़ से ज्यादा डिजिटल लेनदेन।
- बैंक मित्रों और शाखाओं की संख्या भी रिकॉर्ड स्तर पर पहुंची।
गो-सेवा और किसान
- 7700 से ज्यादा गो-आश्रय स्थल, 1.5 लाख से ज्यादा गोवंश दिए गए।
- कृषि की विकास दर 13.5% से ऊपर, जो 2016-17 में सिर्फ 5% थी।
- 32 लाख हेक्टेयर भूमि बाढ़ से सुरक्षित की गई।
पर्यटन में रिकॉर्ड वृद्धि
- 2024 में 64.90 करोड़ पर्यटक, जबकि 2023 में 48 करोड़।
- अयोध्या में रामलला के दर्शन को लेकर 16.44 करोड़ श्रद्धालु पहुंचे, जो पिछले साल से 10 करोड़ ज्यादा हैं।
- महाकुंभ 2025 में अब तक 66 करोड़ श्रद्धालु पहुंचे।
भाजपा के शगूफों पर सपा किस नजर से देखती है? प्रवक्ता फखरुल हसन ने वनइंडिया से खास बातचीत में दिए 5 अहम सवालों के जवाब...
समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता फखरुल हसन ने वनइंडिया से खास बातचीत में बीजेपी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था बेहद खराब है, महिलाओं की सुरक्षा खतरे में है और सरकार केवल चुनिंदा मामलों में सख्ती दिखाती है। उन्होंने आने वाले 2027 विधानसभा चुनाव और तमाम ज्वलंत मुद्दों पर भी अपनी बात रखी।
सवाल: बीजेपी सरकार में महिला सुरक्षा की क्या स्थिति?
जवाब: उन्होंने कहा कि (भारतीय जनता पार्टी) बीजेपी सरकार में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। BHU की घटना से लेकर लखनऊ की एक छात्रा तक, हर मामले में बीजेपी के आईटी सेल से जुड़े लोगों को बचाया गया। जहां समाजवादी पार्टी के दलित सांसद के घर पर लोग बुलडोजर लेकर पहुंच जाते हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस असहाय है क्योंकि अराजकता फैलाने वाले लोग बीजेपी से जुड़े हुए हैं।
सवाल:'मुस्कराइए आप लखनऊ में हैं' पर क्या बोले?
जवाब: उन्होंने कहा, 'लखनऊ में जाम में फंसा हूं, मुस्करा नहीं पा रहा। लखनऊ में हत्या, लूट, बेरोजगारी, और किसानों की आत्महत्या जैसे हालात हैं। बीजेपी ने आम आदमी की मुस्कान छीन ली है।
सवाल: प्रयागराज महाकुंभ की व्यवस्थाओं पर क्या दी राय?
जवाब: महाकुंभ में करोड़ों खर्च होने के बावजूद श्रद्धालुओं को सुविधाएं नहीं दी गईं। हसन ने पूछा कि 'कितने श्रद्धालु मरे, कितने आज भी लापता हैं?' इसका कोई जवाब सरकार नहीं देती।
सवाल: रोजगार के क्षेत्र में UP कहां स्टैंड करता है?
जवाब: फखरुल हसन ने कहा कि यूपी में बेरोजगारी चरम पर है। नौजवानों को नौकरी नहीं मिल रही, प्राइवेट सेक्टर में सिर्फ 8-10 हजार की नौकरी मिल रही है। योगी सरकार ने रोजगार के नाम पर सिर्फ झूठे वादे किए हैं। मध्य प्रदेश में बीजेपी सरकार ने बेरोजगारों का नाम बदल दिया है, उन्हें आकांक्षी युवा रख दिया है। यूपी की योगी सरकार भी बेरोजगारों का कुछ और रख दे।
सवाल: 2027 में सपा की क्या रणनीति? क्या कांग्रेस से होगा गठबंधन?
जवाब: हसन ने कहा कि पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) मिलकर अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाएगा। उन्होंने कहा, 'अब सवाल ये नहीं कि हम किससे गठबंधन करेंगे, सवाल है कि बीजेपी बचेगी या नहीं। 2027 में यूपी से बीजेपी का सफाया होगा।' लोकसभा चुनाव में यूपी की जनता ने बीजेपी को सबक सीखाया है। 2027 में अखिलेश यादव के नाम की सूनामी होगी, बीजेपी का यूपी से सफाया होगा।












Click it and Unblock the Notifications