Fact Check: इस मार्मिक फोटो ने लोगों के कलेजे को चीरा, क्या वाकई यूक्रेन-रूस जंग की है यह तस्वीर?
नई दिल्ली, फरवरी 26। यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद तमाम तरह की तस्वीरें और फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, लेकिन इनमें से हर तस्वीर और वीडियो कितनी सही है, इसकी सही जानकारी होना बहुत जरूरी है, क्योंकि युद्ध से जुड़ी हर जानकारी इस वक्त सोशल मीडिया पर सही वायरल नहीं हो रही है। ऐसे में एक बच्चे की तस्वीर इन दिनों सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रही है, जिसे इस दावे के साथ शेयर किया जा रहा है कि ये फोटो यूक्रेन की है, जहां उस वक्त संघर्ष चल रहा है।

क्या है वायरल तस्वीर में?
वायरल फोटो किसी युद्धग्रस्त क्षेत्र की ही लग रही है, लेकिन इस फोटो को यूक्रेन का बताकर शेयर किया जा रहा है। फोटो में एक बच्चा इमारत के मलबे के बीच खड़ा है और उसके आसपास जला हुआ मलबा नजर आ रहा है। वहीं बच्चे भी मलबे में पूरी तरह से काला हो रखा है। सोशल मीडिया पर इस फोटो को शेयर करते हुए दावे किए जा रहे हैं कि रूसी आक्रमण में इस बच्ची की ऐसी हालत हुई है, इसलिए इस संघर्ष को रोका जाए।
जानिए तस्वीर की सच्चाई
इंडिया टुडे की खबर के मुताबिक, इस तस्वीर को लेकर किया जा रहा दावा पूरी तरह से गलत है। यह तस्वीर यूक्रेन की नहीं है बल्कि एक म्यूजिक वीडियो की है, जिसे अगस्त 2015 में रिलीज किया गया था। इस वीडियो में 50वें सेकेंड पर यह बच्चा नजर आता है। रिपोर्ट के मुताबिक, गूगल पर सर्च करने के बाद यह तस्वीर 2015 से कई वेबसाइट पर देखी गई है। ऐसे में यह कंफर्म है कि यह फोटो यूक्रेन में जारी युद्ध की नहीं है।
इस वीडियो से ली गई है तस्वीर

Fact Check
दावा
Viral photo calim is false
नतीजा
Viral photo calim is false












Click it and Unblock the Notifications