Shweta Tiwari दो तलाक के बाद आपत्तिजनक हालत में Salman Khan संग Honeymoon पर? चौंकाने वाला Viral Photos का सच
Shweta Tiwari Salman Khan Honeymoon Viral Photos Fact Check: सोशल मीडिया पर एक बार फिर सलमान खान की कुछ तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। इनमें दावा किया जा रहा है कि सलमान खान श्वेता तिवारी के साथ गोवा में हनीमून मना रहे थे और तमन्ना भाटिया के साथ प्राइवेट जेट में काफी करीब से दिख रहे हैं।
कुछ पोस्ट्स में तो यह तक कहा जा रहा है कि सलमान और श्वेता 'बोट में रोमांटिक सफर' कर रहे थे। लेकिन क्या ये तस्वीरें सच हैं? Oneindia Hindi की फैक्ट चेक टीम ने इनकी गहराई से जांच की और सच सामने आया है, जो सच में चौंकाने वाला है। आइए जानते हैं...

Shweta Tiwari Salman Khan Viral Photos: वायरल तस्वीरें और दावे क्या हैं?
फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर कई हैंडल्स (जैसे Shweta Tiwari Love, Majha Samrajya, Creepy Watchers और Filmytaz) ने ये तस्वीरें शेयर की हैं। मुख्य दावे इस प्रकार हैं:-
- सलमान खान और श्वेता तिवारी एक नाव में आपत्तिजनक अंदाज में साथ नजर आ रहे हैं। कैप्शन में लिखा है - 'सलमान खान और श्वेता तिवारी गोवा में हनीमून मना रहे थे।'
- दूसरी तस्वीर में सलमान और तमन्ना भाटिया प्राइवेट जेट में करीब बैठे दिख रहे हैं। कैप्शन है - 'सलमान खान और तमन्ना भाटिया ने प्राइवेट जेट में शानदार सफर का आनंद लिया।'

Fact Check टीम की जांच: तस्वीरें पूरी तरह फेक
इन तस्वीरों की पड़ताल के लिए हमने AI डिटेक्शन टूल्स का इस्तेमाल किया। जांच के नतीजे चौंकाने वाले रहे:-
- दोनों तस्वीरें 99.9 फीसदी AI से जेनरेटेड पाई गईं।
- चेहरों की बनावट, लाइटिंग, बैकग्राउंड ब्लर, हाथों की पोजीशन और बॉडी प्रोपोर्शन में असामान्यताएं मिलीं - जो AI इमेज जेनरेशन की आम खामियां हैं।
- मूल तस्वीरों में सलमान और श्वेता/तमन्ना कभी एक साथ नहीं दिखे। न तो गोवा में, न ही किसी प्राइवेट जेट में।
- कोई विश्वसनीय मीडिया रिपोर्ट या पुरानी खबर इन तस्वीरों को सपोर्ट नहीं करती।
Salman Khan No Kissing Policy: सलमान खान की 'नो किसिंग' पॉलिसी और वास्तविकता
सलमान खान ने कई इंटरव्यू में साफ कहा है कि वे अपनी फिल्मों में भी किसिंग या आपत्तिजनक सीन नहीं करते। वे कहते हैं - 'मैं ऐसी फिल्में करता हूं जो परिवार के साथ बैठकर देखी जा सकें।' उनकी फिल्मों में भी ऐसे सीन बहुत कम होते हैं। ऐसे में ये AI तस्वीरें उनकी छवि के ठीक उलट हैं, जो खुद में शक पैदा करती हैं।

ये तस्वीरें क्यों वायरल हो रही हैं?
ऐसी फेक तस्वीरें अक्सर क्लिकबेट और ट्रोलिंग के लिए बनाई जाती हैं। श्वेता तिवारी और सलमान खान दोनों ही टीवी और फिल्म इंडस्ट्री के बड़े नाम हैं। दोनों की जोड़ी को देखने की उत्सुकता लोगों में रहती है। ऐसे में AI टूल्स से बनी फेक तस्वीरें आसानी से वायरल हो जाती हैं।
Fact Check का फाइनल रिजल्ट
वायरल तस्वीरें पूरी तरह फर्जी और AI से जेनरेटेड हैं। सलमान खान और श्वेता तिवारी या तमन्ना भाटिया (Tamanna Bhatia) के साथ ऐसी कोई आपत्तिजनक तस्वीर वास्तविक नहीं है। यह दावा भ्रामक है और सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही गलत सूचना का हिस्सा है।
सलमान खान और श्वेता तिवारी दोनों ने कभी भी एक साथ रोमांटिक या आपत्तिजनक हालत में कोई फोटो नहीं खिंचवाई। सावधान रहें और ऐसी तस्वीरों को शेयर करने से पहले उनकी सत्यता जरूर जांच लें।

Fact Check
दावा
सलमान खान श्वेता तिवारी के साथ गोवा में हनीमून मना रहे थे!
नतीजा
जांच में दावे फर्जी। तस्वीरें 99.9 फीसदी AI से जेनरेटेड।
Rating
-
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो? -
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Bengaluru Chennai Expressway: 7 घंटे का सफर अब 3 घंटे में, एक्सप्रेसवे से बदलेगी दो शहरों की रोड कनेक्टिविटी -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान












Click it and Unblock the Notifications