Shweta Tiwari की 8 Photos Viral! इस हैंडसम लड़के को लेकर कहा-'हमेशा प्यार करती रहूंगी, आखिरी सांस तक'
Shweta Tiwari Varun Kasturia Post Viral: बॉलीवुड और टीवी की मशहूर अभिनेत्री श्वेता तिवारी ने अपने सह-कलाकार वरुण कस्तूरिया के 27वें जन्मदिन पर दिल छू लेने वाला पोस्ट शेयर किया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। श्वेता ने इंस्टाग्राम पर वरुण के साथ 8 खूबसूरत तस्वीरें पोस्ट कीं और कैप्शन में उन्होंने लिखा- 'मैं तुमसे हमेशा और हमेशा प्यार करती रहूंगी, अपनी आखिरी सांस तक।'
वहीं, वरुण कस्तूरिया ने भी जवाब में कहा कि मैं बहुत खुशकिस्मत हूं कि आप मेरे साथ हैं। मैं आपसे हमेशा प्यार करता रहूंगा। यह पोस्ट देखकर फैंस भावुक हो गए हैं और कमेंट बॉक्स में हार्ट के इमोजी बनाने लगे। इस पोस्ट को एक लाख बीस हजार से ज्यादा लाइक्स मिले। अब सवाल उठता है ये कौन है हैंडसम लड़का? आइए जानते हैं...

Shweta Tiwari Varun Kasturia Relation: 'मैं हूं अपराजिता' से शुरू हुई मां-बेटे वाली बॉन्डिंग
दरअसल, श्वेता तिवारी और वरुण कस्तूरिया ने 2022-2023 में जी टीवी के सीरियल 'मैं हूं अपराजिता' में साथ काम किया था। शो में श्वेता ने वरुण की सास का किरदार निभाया था। शूटिंग के दौरान दोनों का रिश्ता इतना गहरा हो गया कि ऑफ-स्क्रीन भी वरुण उन्हें 'मां' कहने लगे। वरुण ने कई इंटरव्यू में कहा था, 'श्वेता मैम सिर्फ स्क्रीन पर नहीं, असल जिंदगी में भी मेरी मां की तरह हैं। वो हमेशा मेरा ख्याल रखती हैं, मेरी हर छोटी-बड़ी बात सुनती हैं और यह सुनिश्चित करती हैं कि कोई मुझसे दुर्व्यवहार न करे।' श्वेता भी वरुण को 'अपना बेटा' मानती हैं और उनके लिए हमेशा सपोर्टिव रहीं।

जन्मदिन पोस्ट में क्या लिखा? भावुक संदेश ने छू लिया दिल
श्वेता ने पोस्ट में लिखा:- 'मुझे पता है कि तुमने अपनी जिंदगी में बहुत कुछ झेला है, और फिर भी तुम हमेशा दूसरी तरफ मजबूत होकर उठने की हिम्मत ढूंढ लेते हो। तुम एक फाइटर हो, और मैं तुम्हारी हिम्मत की तारीफ करती हूं, यहां तक कि सबसे मुश्किल दिनों में भी।

मैं चाहती हूं कि तुम हमेशा याद रखो कि तुम कभी अकेले नहीं हो। तुम्हारे पास मैं हूं, तुम्हारी मां, जिस पर तुम भरोसा कर सकते हो, जिसके साथ तुम अपनी खुशियां और दुख बांट सकते हो। हम एक टीम हैं, और जिंदगी चाहे कुछ भी लाए, हम उसका सामना एक साथ करेंगे।
कभी-कभी मैं ये बात काफी नहीं कहती, लेकिन मुझे उम्मीद है कि तुम जानते हो कि तुम मेरे लिए कितने मायने रखते हो। तुम्हारे लिए मेरा प्यार कभी नहीं बदलेगा। हर गुजरते दिन के साथ, ये और गहरा होता जाता है। मुझे तुम पर बहुत गर्व है, मेरे छोटे योद्धा। मैं तुमसे हमेशा और हमेशा प्यार करती रहूंगी, अपनी आखिरी सांस तक। जन्मदिन मुबारक हो, मेरे बेटे।'

यह कैप्शन पढ़कर फैंस ने लिखा- 'ये मां-बेटे वाला प्यार कितना प्यारा है', 'श्वेता मैम का दिल कितना बड़ा है', 'वरुण के लिए श्वेता जैसी मां मिलना सौभाग्य है'। पोस्ट में शेयर की गई 8 तस्वीरें शूटिंग के दौरान की हैं, जहां दोनों हंसते-खेलते और एक-दूसरे को सपोर्ट करते नजर आ रहे हैं।
वरुण कस्तूरिया ने भी कई बार बताया मां जैसा स्नेह

वरुण कस्तूरिया ने श्वेता के पोस्ट पर जवाब दिया कि बहुत-बहुत धन्यवाद, मां। आपके शब्द मेरे लिए इतने मायने रखते हैं कि मैं बता नहीं सकता। मैं आपके प्यार, आपकी हिम्मत और हमेशा मेरे साथ रहने के लिए बहुत शुक्रगुजार हूं। मुझे आपका बेटा होने पर गर्व है और मैं बहुत खुशकिस्मत हूं कि आप मेरे साथ हैं। मैं आपसे हमेशा प्यार करता रहूंगा।

आपको बता दें कि वरुण ने एक इंटरव्यू में कहा था, 'श्वेता मैम की करुणा और कड़ी मेहनत मुझे बहुत प्रेरित करती है। मैं एक दिन उनके गुणों को अपनाना चाहता हूं। सिर्फ स्क्रीन पर ही नहीं, असल जिंदगी में भी मुझे उनसे मां जैसा स्नेह मिलता है। एक मां की तरह, वो हमेशा मेरा ख्याल रखती हैं।' यह रिश्ता टीवी इंडस्ट्री में मिसाल बन चुका है, जहां सह-कलाकारों के बीच परिवार जैसा प्यार देखने को मिलता है।
श्वेता तिवारी का यह पोस्ट एक बार फिर साबित करता है कि टीवी इंडस्ट्री में भी सच्चे और गहरे रिश्ते बनते हैं, जो सिर्फ काम तक सीमित नहीं रहते। वरुण के लिए श्वेता का यह संदेश न सिर्फ जन्मदिन की शुभकामनाएं हैं, बल्कि एक मां का बेटे के प्रति अनंत प्यार है।












Click it and Unblock the Notifications