Fact Check: कांग्रेस की "भारत जोड़ो यात्रा" के समर्थन में क्‍या सलमान खान ने गाया है ये गाना ? जानें सच

Fact Check: कांग्रेस की "भारत जोड़ो यात्रा" के समर्थन में क्‍या सलमान खान ने गाया है ये गाना ? जानें सच

नई दिल्‍ली, 29 सितंबर: कांग्रेस पार्टी ने 7 सितंबर को कन्‍याकुमारी से "भारत जोड़ो यात्रा" की शुरूआत की थी। वहीं अब बॉलीवुड एक्‍टर सलमान खान का एक वीडियो सामने आया है और जिसको लेकर दावा किया जा रहा है कि एक्‍टर ने सार्वजनिक रूप से कांग्रेस पार्टी की इस यात्रा का समर्थन किया है। ये भी दावा किया जा रहा है कि सलमान खान ने YouTube चैनल पर अपने गाने का ये वीडियो शेयर कर कांग्रेस पार्टी के अभियान को समर्पित किया है।

 सलमान खान ने कांग्रेस पार्टी की इस यात्रा का समर्थन किया है?

सलमान खान ने कांग्रेस पार्टी की इस यात्रा का समर्थन किया है?

अब ऐसे में सवाल उठ रहा है क्या बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने सार्वजनिक रूप से कांग्रेस पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा का समर्थन किया है? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को देख को जिसे सच माना जा रहा है। सलमान खान इस वीडियो में भाई भाई" गाना गाते हुए नजर आ रहे हैं उनके इस गाने में एकता और समरूप सद्भाव की बात हैं, इस दावे के साथ ऑनलाइन इस वीडियो को शेयर किया जा रहा है कि सलमान खान ने इसे कांग्रेस पार्टी के अभियान के लिए समर्पित किया है।

Recommended Video

    Bharat Jodo Yatra: Rahul Gandhi बच्चों संग दिखे मस्ती के मूड में | Congress |वनइंडिया हिंदी*Politics
     दिग्विजय सिंह और संजय निरुपम ने भी शेयर किया है ये वीडियो

    दिग्विजय सिंह और संजय निरुपम ने भी शेयर किया है ये वीडियो

    कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह और संजय निरुपम ने 25 सितंबर को हैशटैग "भारत जोड़ोयात्रा" के साथ गाने का म्यूजिक वीडियो ट्वीट किया था। हालांकि, दोनों में से किसी ने भी यह दावा नहीं किया कि सलमान खान ने इस गाने को कांग्रेस के भारत जोड़ो अभियान को समर्पित किया है।

    जानें क्‍या है इस वीडियो की सच्‍चाई

    जानें क्‍या है इस वीडियो की सच्‍चाई

    दरअसल, इस वीडियो की सच्‍चाई ये है कि ये वीडियो सलमान खान के अधिकारिक यू्टयूब चैनल से तो हैं लेकिन इसका कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा से कोई लेना-देना नही है।

    दो साल पहले सलमान खान ने इसे ईइ पर किया था रिलीज

    ये वीडियो दो साल पुराना है जिसे 25 मई, 2020 को सलमान खान के सत्यापित YouTube चैनल द्वारा शेयर किया गया था। ये गाना 2020 में सलमान खान और दानिश साबरी द्वारा लिखे गए गीत को रिलीज़ किया था। तब सलमान खान ने कहा था कि "चूंकि हम इस ईद पर अपनी फिल्म रिलीज नहीं कर सके, इसलिए मैंने अपने सभी फैंस के लिए एक बहुत ही खास गीत पर काम किया है।

    सलमान खान ने इसे भाई-भाई नाम दिया था

    सलमान खान ने आगे लिखा था इसे 'भाई भाई' नाम दिया गया है क्योंकि यह भाईचारे और एकता की भावना का जश्न मनाता है। एक्‍टर ने आगे लिखा था ईद इसे रिलीज करने का सबसे अच्छा दिन है क्योंकि यह त्योहार भी है जो लोगों को एक-दूसरे के करीब लाता है। मुझे उम्मीद है कि लोग गाने का उतना ही आनंद लेंगे जितना मैंने उनके लिए इसे बनाते समय लिया था।

    Fact Check

    दावा

    सलमान खान ने कांग्रेस की यात्रा के लिए जारी किया है ये वीडियो गाना

    नतीजा

    झूठी है ये दावा

    Rating

    Misleading
    फैक्ट चेक करने के लिए हमें [email protected] पर मेल करें
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+