Fact Check: क्या गर्भवती महिलाएं लगवा सकती हैं कोरोना वैक्सीन, जानिए इस सवाल का जवाब

नई दिल्ली, जुलाई 04: भारत में कोरोना को जड़ से खत्म करने के लिए युद्धस्तर पर टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। देश में 16 जनवरी से वैक्सीनेशन अभियान शुरू हुआ था। वैक्सीनेशन शुरू होने के बाद से ही कोविड-19 टीकों के बारे में कई फर्जी दावे और अफवाह सोशल मीडिया पर तैर रहे हैं। इन सब में जो सबसे अहम सवाल है वो यह है कि क्या गर्भवती महिलाएं कोरोना वायरस की वैक्सीन ले सकती हैं या नहीं? इस पर सोशल मीडिया पर अलग-अलग दावे किए जा रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने अब गर्भवती महिलाओं के लिए कोविड-19 टीकाकरण को मंजूरी दे दी है और वे अब शॉट लेने के लिए पात्र हैं।

vaccination

सोशल मीडिया पर गर्भवती महिलाओं के टीकाकरण को लेकर फैल रही अफवाहों पर पीआईबी फैक्ट चेक ने ध्यान ना देने की अपील करते हुए बताया है कि गर्भवती महिलाओं टीकाकरण के लिए पात्र है। वैक्सीनेशन पर राष्ट्रीय तकनीकी सलाहकार समूह (एनटीएजीआई) के कोविड-19 वर्किंग ग्रुप के अध्यक्ष डॉ. एन. के. अरोड़ा के मुताबिक गर्भवती महिला और बच्चे दोनों को कोविड-19 वैक्सीन से बचाया जा सकता है। कोविड-19 वैक्सीन दोनों के लिए सुरक्षित है।

अपने ट्वीट में पीआईबी ने बताया कि गर्भवती महिलाएं अब टीकाकरण के लिए पात्र हैं। भारत में गर्भवती महिलाओं के लिए COVID-19 टीकाकरण, स्वास्थ्य मंत्रालय की अनुमति है। साथ ही बताया कि CoWin पर रजिस्ट्रेशन करने या फिर निकटतम केंद्र में जाकर वो वैक्सीन लगवा सकती हैं।

आपको बता दें कि टीकाकरण पर राष्ट्रीय तकनीकी सलाहकार समूह की सिफारिशों के बाद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने गर्भवती महिलाओं के लिए भी कोरोना वायरस के खिलाफ टीकाकरण अभियान को बढ़ा दिया है। इसके साथ ही लोगों को सलाह भी दी जा रही है कि वे टीकाकरण अभियान के बारे में फेक खबरें और अफवाह से बचने के लिए केवल सत्यापित स्रोतों पर भरोसा करें।

Fact Check

दावा

गर्भवती महिलाओं के टीकाकरण को लेकर अफवाह

नतीजा

गर्भवती महिलाएं अब कोरोना वायरस टीकाकरण के लिए पात्र हैं।

Rating

Misleading
फैक्ट चेक करने के लिए हमें [email protected] पर मेल करें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+