Fact Check: कोरोना काल में भारत ने कर दिया 700 फीसदी ऑक्सीजन निर्यात, जानें खबर की सच्चाई
नई दिल्ली, अप्रैल 21: पूरा देश इस वक्त कोरोना वायरस के कारण अस्पताल में बेड की कमी, ऑक्सीजन की किल्लत और इलाज के अभावों से लड़ रहा है। कोरोना के फैलने से ज्यादा संख्या में लोग संक्रमित हो रहे हैं। आलम ये है कि देश के ज्यादातर अस्पतालों में बेड, ऑक्सीजन, रेमडेसिविर इंजेक्शन, वेंटिलेटर की कमी से लाखों मरीजों की सांसें सांसत में है। इस बीच कुछ झूठी खबरें इस संवेदनशीलता माहौल में जनता को और डराने का काम कर रही हैं।

ऐसी ही एक खबर इन दिनों कुछ न्यूज वेबसाइट के जरिए चलाई जा रही है, जिसमें बताया जा रहा है कि एक तरफ कोरोना मरीजों के इलाज के लिए भारत ऑक्सीजन की कमी का सामना कर रहा है। वहीं दूसरी ओर भारत ने विदेशों में अपने 700 प्रतिशत ऑक्सीजन का निर्यात किया है, लेकिन पीआईबी ने स्पष्ट किया है कि यह रिपोर्ट सच्चाई से बहुत दूर है।
एक मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि जनवरी 2021 से 2020 की तुलना में भारत से ऑक्सीजन का निर्यात 700% से अधिक किया गया है। पीआईबी फैक्ट चेक ने इस खबर की हकीकत को लेकर कहा कि भारत की ओर से ऑक्सीजन का निर्यात नहीं किया है। ये खबर दुर्भावनापूर्ण है। पीआईबी का कहना है कि यह औद्योगिक ऑक्सीजन को मेडिकल ऑक्सीजन के रूप में गलत तरीके से बताकर झूठी खबर फैलाने का काम किया गया है।
पीआईबी ने अपने ट्वीट में बताया कि दो प्रकार के ऑक्सीजन निर्यात होते हैं। एक मेडिकल और दूसरा औद्योगिक। भारत 2020-21 की अवधि में 9884 मीट्रिक टन औद्योगिक ऑक्सीजन का निर्यात किया है और केवल 12 मीट्रिक टन चिकित्सा ऑक्सीजन का निर्यात किया है। वार्षिक निर्यात भारत के कुल वार्षिक उत्पादन का 0.4% से कम है। अब इस वक्त कोई भी ऑक्सीजन निर्यात नहीं हो रही है।

Fact Check
दावा
एक मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इस साल भारत से ऑक्सीजन का निर्यात 700% से अधिक हो गया।
नतीजा
ये दावा पूरी तरह से झूठा है।












Click it and Unblock the Notifications