Fact Check: केंद्र की फ्री स्मार्टफोन योजना, घर के 2 सदस्यों को फोन के लिए दिए जा रहे 10200 रुपए, जानें सच?

PIB Fact Check: केंद्र सरकार से लेकर राज्यों की सरकार छात्र, कन्याओं, जरूरतमंद और गरीब लोगों के लिए कई तरह की योजनाएं चला रही है, जिसमें रोजगार के लिए धन उपलब्ध कराना, किसानों को आर्थिक मदद, छात्रों को लैपटॉप सहित मोबाइल दे रही हैं। इस बीच एक यूट्यूब चैनल ने अपने वीडियो में दावा किया है कि मोदी सरकार 'फ्री स्मार्टफोन योजना 2023' चला रही है। ऐसे में क्या है इस दावे की सच्चाई जानिए?

क्या सच में केंद्र की मोदी सरकार 'फ्री स्मार्टफोन योजना 2023' के तहत लोगों को मोबाइल दे रही है। क्योंकि YouTube चैनल Sarkari Vlog की एक वीडियो में दावा किया गया है कि सरकार फ्री स्मार्टफोन योजना के तहत एक परिवार के दो सदस्यों को मोबाइल दिला रही है।

Fact Check

सरकारी व्लॉग नाम के एक यूट्यूब चैनल ने प्रधानमंत्री स्मार्ट फोन योजना 2023 टाइटल से एक वीडियो अपलोड की है, जिसमें दावा किया गया है कि 'फ्री स्मार्टफोन योजना 2023' के तहत केंद्र सरकार प्रत्येक परिवार के 2 सदस्यों को स्मार्टफोन लेने के लिए उनके खाते में ₹10,200 दे रही है। इस योजना के तहत सरकार राशन कार्ड धारकों को फ्री में स्मार्टफोन दिया जा रहा है।

यह खबर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसकी सच्चाई पीआईबी फैक्ट चेक ने अपने ट्वीट के माध्यम से बताई। पीआईबी ने ट्वीट करते हुए इस दावे को पूरी तरह से भ्रामक बताया है। साथ ही कहा कि यह दावा फर्जी है। केंद्र सरकार ऐसी कोई योजना नहीं चला रही है।

Fact Check

दावा

दावा किया जा रहा है कि राशन कार्ड पर मोबाइल मिल रहे हैं।

नतीजा

खबर पूरी तरह से भ्रामक है।

Rating

Misleading
फैक्ट चेक करने के लिए हमें [email protected] पर मेल करें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+