रोजाना 30 हजार कमाने का मौका दे रहा है NITI Aayog, जानिए कितना सच है ये दावा
नई दिल्ली। बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी के बीच अगर अचानक किसी को ये मैसेज आया कि घर बैठे-बैठे लाखों कमाएं या फिर एक दिन में मिलेंगे हजारों रुपए तो जाहिर है लोग टूट पड़ेंगे। और हुआ भी ऐसा ही। लेकिन इन सब में सावधान रहने की खास जरूरत है क्योंकि ये आपको पैसे देने की जगह आपसे पैसे ठग सकते हैं। सोशल मीडिया पर आए दिन इस तरह के मैसेजों का भरमार रहता है। खासकर लोग उन मैसेजों पर ज्यादा ध्यान देते हैं जो जिसमें सरकारी होने का दावा किया जाता है। आजकल ऐसा ही एक मैसेज वायरल हो रहा है जिसमें नीति आयोग के नाम का इस्तेमाल किया गया है।

मैसेज में कहा गया है नीति आयोग आपको अमीर बनने का मौका दे रहा है। इसके तहत आप रोज 300 रुपए से 30000 रुपए तक जीत सकते हैं। इसके लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करने को कहा जा रहा है और वॉटसऐप पर इंग्लिश में रिप्लाई करने को कहा जा रहा है। लेकिन जब इस मैसेज की सत्यता परखी गई तो पता चला कि ये मैसेज फेक है और आयोग की तरफ से ऐसा कोई भी स्कीम नहीं निकाला गया है। मैसेज के बारे में पीआईबी (प्रेस इंफॉर्मेशन ब्यूरो) की फैक्ट चेक टीम ने बताया कि नीति आयोग के नाम पर ये फर्जी मैसेज लोगों को भेजा जा रहा है।
पीआईबी की तरफ से बाकायदा इस मामले में ट्वीट भी किया गया। पीआईबी ने अपने ट्वीट में लिखा कि ये मैसेज पूरी तरह से फर्जी है। पीआईबी ने कहा कि यह दुर्भावनापूर्ण इरादे से भेजा जा रहा है। लोगों को सलाह दी जा रही है कि इस मैसेज को रेस्पॉन्ड न करें। इसपर कोई रिप्लाई न करें। यह कोई फ्रॉड हो सकता है। आपको बता दें कि हाल के दिनों में ऑनलाइन फ्रॉड के मामले काफी बढ़े हैं। इसे लेकर सरकार की तरफ से रोज चेतावनी दी जा रही है।

Fact Check
दावा
This message is Fake and is of malicious intent. Citizens are advised not to respond to such fraudulent text messages.
नतीजा
Fake News












Click it and Unblock the Notifications