फैक्ट चेक: कोरोना वैक्सीन का नया ऑर्डर न देने की खबर को स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया गलत
नई दिल्ली, मई 03। भारत कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर से जूझ रहा है। हर दिन लगभग चार लाख के करीब मामले रिपोर्ट हो रहे है। बढ़ रहे कोरोना मामलों को देखते हुए लोग अब जल्द से जल्द वैक्सीन लगवाना चाहते हैं। ऐसे में खबरें सामने आई हैं कि, सरकार की ओर से वैक्सीन निर्माताओं को कोरोना वैक्सीन के लिए कोई नया ऑर्डर नहीं दिए गए हैं। इस पर अब स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सफाई आई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि, मीडिया रिपोर्टों में आरोप लगाया गया है कि केंद्र ने कोविड 19 की वैक्सीन के लिए कोई नया आदेश नहीं दिया है, यह खबर पूरी तरह से गलत है। मंत्रालय ने कहा कि, यह स्पष्ट करना चाहेंगे कि सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया को मई, जून और जुलाई में कोविशील्ड वैक्सीन की 11 करोड़ डोज़ की डिलिवरी के लिए 28 अप्रैल को पूरे 1732.50 करोड़ (टीडीएस के बाद 1699.50 करोड़ रुपये) रुपये एडवांस दिए गए हैं।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि, स्वास्थ्य मंत्रालय ने साथ ही कहा कि कोविशील्ड वैक्सीन की 10 करोड़ डोज़ के पिछले ऑर्डर के बदले 3 मई तक केवल 8.74 करोड़ डोज़ ही डिलिवरी की गई। मंत्रालय ने बताया कि सीरम के अलावा अलावा भारत बायोटेक को मई, जून और जुलाई में कोवैक्सीन की 5 करोड़ डोज की डिलिवरी के लिए 787.50 करोड़ रुपये का 100% एडवांस दिया गया है।
वहीं दूसरी ओर वैक्सीन निर्माता कंपनी सीरम इंस्टीट्यूट ने ट्वीट करते हुए कहा- हम इस कथन और सूचना की प्रामाणिकता का समर्थन करते हैं। हम पिछले एक साल से भारत सरकार के साथ मिलकर काम कर रहे हैं और इसके समर्थन के लिए धन्यवाद करते हैं। हम हर एक जीवन जिसे हम बचा सकते हैं, उसके लिए अपने टीके के उत्पादन को बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। बता दें कि, कुछ मीडिया संस्थाओं ने चलाया था कि मार्च 2021 में केंद्र सरकार ने सिरम इंस्टीट्यूट को 100 मिलियन डोजर्स और भारत बायोटेक को 20 मिलियन डोज का आर्डर दिया था जिसके बाद कोई और नया ऑर्डर नहीं दिया गया।

Fact Check
दावा
मार्च 2021 में केंद्र सरकार ने सिरम इंस्टीट्यूट को 100 मिलियन डोजर्स और भारत बायोटेक को 20 मिलियन डोज का आर्डर दिया था जिसके बाद कोई और नया ऑर्डर नहीं दिया गया।
नतीजा
स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि, मीडिया रिपोर्टों में आरोप लगाया गया है कि केंद्र ने कोविड 19 की वैक्सीन के लिए कोई नया आदेश नहीं दिया है, यह खबर पूरी तरह से गलत है।
Rating
-
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं -
Kal Ka Match Kon Jeeta 12 April: कल का मैच कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs आरसीबी












Click it and Unblock the Notifications