क्या अखिलेश के साथ मिलकर जौनपुर से चुनाव लड़ेंगे AAP नेता संजय सिंह? जानें वायरल लिस्ट की हकीकत
Fact Check News: दिल्ली की शराब नीति मामले में मंगलवार (02 अप्रैल) को आम आदमी पार्टी नेता संजय सिंह को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गई है। संजय सिंह को 6 महीने के बाद बड़ी राहत मिली है। इस बीच सोशल मीडिया पर लोकसभा चुनाव उम्मीदवारों को लेकर समाजवादी पार्टी की एक लिस्ट वायरल हो रही है, जिसमें संजय सिंह को जौनपुर से आप उम्मीदवार बनाया गया है।
वायरल लिस्ट में चार सीटों पर उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया गया है, जिसमें जौनपुर लोकसभा सीट से संजय सिंह का नाम शामिल हैं। ऐसे में क्या है इस वायरल लिस्ट की हकीकत जानिए?

वायरल लिस्ट में 4 प्रत्याशियों के नाम
इंटरनेट पर वायरल हो रही सपा की लिस्ट में चार उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई है, जिसमें डुमरिया गंज से से अहमद कमाल, खलिलाबाद से सुबोध चंद्र यादव, जौनपुर से संजय सिंह (आम आदमी पार्टी) और मिर्जापुर से प्रीति सिंह पटेल को सपा के उम्मीदवार बनने का दावा किया गया है।
क्या संजय सिंह लड़ेंगे लोकसभा चुनाव?
सोशल मीडिया पर सामने आई प्रत्याशियों की लिस्ट को समाजवादी पार्टी ने फर्जी करार दिया है। सपा की ओर से स्पष्टीकरण जारी करते हुए इसे पूरी तरह से भ्रामक बताया है। सपा ने कहा कि ऐसी कोई लिस्ट पार्टी की ओर से जारी नहीं की गई है। साथ ही लोगों से इस तरह की सूची पर भरोसा भी नहीं करने की अपील की है।
जानिए जौनपुर से संजय सिंह का नाता?
दरअसल, जिस यूपी के जौनपुर सीट से संजय सिंह के चुनाव लड़ने की गलत खबर फैलाई गई है। वो उनका सुसराल है। आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह की ससुराल जौनपुर के हुसैनाबाद में है। जहां उनको सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद परिवार के लोगों ने जमकर होली खेलकर खुशियां मनाई गईं।

Fact Check
दावा
आप नेता संजय सिंह के जौनपुर से प्रत्याशी बनाए जाने की एक लिस्ट वायरल हो रही है।
नतीजा
सपा की यह पूरी तरह से फेक हैं। पार्टी ने इसे फर्जी करार दिया है।












Click it and Unblock the Notifications