Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Fact Check: कैसे उड़ी 96 साल के लालकृष्ण आडवाणी के निधन की अफवाह? अब अस्पताल ने बताया कैसी है हालत

Lal Krishna Advani: भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी की तबीयत बीते कुछ दिनों से खराब चल रही थी। पिछले कुछ समय से वो अस्पताल में भर्ती थे। ऐसे में सोशल मीडिया पर 96 वर्षीय लालकृष्ण आडवाणी के निधन की अफवाह फैलने लगी।

लोग सोशल मीडिया पर एलके आडवाणी को श्रद्धांजलि देने लगे, जिसे देख कर बहुत सारे लोगों ने उनके मौत की खबर को सच मान लिया। हालांकि, ये खबरें पूरी तरह से गलत हैं। बता दें, भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी बिलकुल स्वस्थ हैं। सोशल मीडिया पर लगातार लोग उनके निधन से जुड़ी अफवाह ना फैलाने की अपील कर रहे हैं।

LK Advani

कैसे उड़ी लालकृष्ण आडवाणी के निधन की अफवाह?

बीजेपी के 96 वर्षीय नेता लालकृष्ण आडवाणी बीते कुछ दिनों से बीमार से और हॉस्पिटल में भर्ती थे। ऐसे में उनकी वृद्धावस्था और तबीयत के चलते ऐसी अफवाह फैल गई की उनका निधन हो गया है। हालांकि, यह बात पूरी तरह से गलत है।

एक यूजर ने लालकृष्ण आडवाणी की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, "अफवाहों पर लगा विराम! हालांकि, आडवाणी एक दम ठीक हैं और घर पर आराम कर रहे हैं....।" वहीं एक अन्य यूजर ने फैक्ट चेक की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, "लालकृष्ण अडवाणी को हॉस्पिटल से छुट्टी दे दी है, वो बिलकुल स्वस्थ है |"

एक अन्य यूजर ने आडवाणी के मौत की अफवाह ना फैलाने की अपील करते हुए लिखा, "कृपया कर के गलत अफवाह ना फैलायें, राजनीति के भीष्मपितामह लालकृष्ण अडवाणी जी को हॉस्पिटल से छुट्टी दे दी है, वो बिलकुल स्वस्थ हैं।"

नीचे दिए गए पोस्ट, में देखिए सोशल मीडिया पर कैसे उनके निधन की अफवाह उड़ी...

आडवाणी के स्वास्थ्य पर अस्पताल ने क्या कहा?

आडवाणी के निधन के अफवाह के बीच ये न्यूज एजेंसी एएनआई ने इस बात की पुष्टि की है कि वो बिल्कुल स्वस्थ हैं और अस्पताल से डिस्चार्ज होकर घर जा चुके हैं और आराम कर रह हैं। अस्पताल ने कहा है कि आडवाणी अब पूरी तरह से स्वस्थ हैं।

Fact Check

दावा

लालकृष्ण आडवाणी का निधन हो चुका है।

नतीजा

लालकृष्ण आडवाणी बिल्कुल स्वस्थ हैं और अस्पताल से डिस्चार्ज होकर घर जा चुके हैं

Rating

Misleading
फैक्ट चेक करने के लिए हमें [email protected] पर मेल करें

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+