वोट नहीं दिया तो बैंक अकाउंट से कटेगा पैसा! चुनाव आयोग ने इस दावे की खोल दी पोल
नई दिल्ली, नवंबर 30। अगले साल के शुरुआत में देश के पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर जोरशोर से तैयारियां चल रही हैं। सभी राजनीतिक दल चुनाव की तैयारियों में लगे हुए हैं। इन चुनावों के जरिए सभी राजनीतिक दल खुद को 2024 में होने वाले लोकसभा के लिए परखना भी चाहेंगे। यानि कि अगले 2-3 साल चुनावी साल होने वाले हैं। इस चुनावी माहौल के बीच सोशल मीडिया पर कई गलत जानकारियां लगातार शेयर की जा रही हैं, जो कि चुनाव को और मतदाता को प्रभावित कर सकती हैं। ऐसी ही एक जानकारी के बारे में हम आपको बताते हैं, जो लोगों के द्वारा वॉट्सऐप पर बहुत शेयर हो रही है।

क्या लिखा है वायरल मैसेज में
इन दिनों वॉट्सऐप पर एक पेपर कटिंग को बहुत शेयर किया जा रहा है, जिसमें लिखा गया है कि चुनाव आयोग ने एक नया नियम जारी किया है कि अगर अगले लोकसभा चुनाव के अंदर जो मतदाता वोट नहीं डालेगा, उसके बैंक अकाउंट से 350 रुपए काट लिए जाएंगे। इस खबर को देखने के बाद लोगों के होश उड़ गए हैं। लोग आंख बंद करके इस पर भरोसा भी कर ले रहे हैं, लेकिन आपको इस खबर की सच्चाई के बारे में जान लेना चाहिए। Spokesperson ECI नाम के ट्विटर हैंडल की तरफ से इस खबर को फर्जी बताया गया है। ये ट्विटर हैंडल चुनाव आयोग का है और वेरिफाइड है।
क्या कहा है ECI ने
चुनाव आयोग ने कहा है कि हमारे संज्ञान में एक फर्जी खबर को शेयर करने का ये मामला सामने आया है। इस खबर पर बिल्कुल भी भरोसा ना करें। इस खबर को वॉट्सऐप ग्रुप और सोशल मीडिया पर लगातार शेयर किया जा रहा है। आपको इस खबर की सच्चाई भी बता देते हैं। दरअसल, ECI ने ही बताया है कि ये पेपर कटिंग नवभारत टाइम्स अखबार की है, जो साल 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव से ठीक पहले होली वाली दिन छपा था। आपको बता दें कि अक्सर होली के मौके पर अखबारों के फ्रंट पेज पर मजेदार तथ्यहीन खबरों को छापा जाता है और कहते हैं, ' बुरा ना मानो होली है'

Fact Check
दावा
claimed false
नतीजा
claimed false












Click it and Unblock the Notifications