फ्लाइट में राहुल गांधी पर बरस पड़ी ये कश्मीरी महिला, कस-कस कर लगी रोने, पूछे ऐसे सवाल...जानें VIDEO का सच
Kashmiri Woman Shouting on Rahul Gandhi: जम्मू-कश्मीर में 90 विधानसभा सीटों के लिए तीनों चरणों के मतदान पूरे हो चुके हैं। अब सभी की निगाहें, 8 अक्टूबर को आने वाले नतीजों पर है। यह चुनाव इसलिए भी खास माना गया है, क्योंकि जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटने के बाद पहली बार मतदान हुए हैं। इस चुनावी बयार के बीच, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का वायरल हो रहा एक वीडियो सियासी सरगर्मियां और बढ़ा रहा है।
वीडियो किसी फ्लाइट का है। जिसमें एक महिला राहुल गांधी को घेरकर आंखों में आंसू लिए, कस-कस कर दहाड़े मार रो रही है। साथ ही सवाल पूछ रही है कि वह कश्मीर मुद्दे पर प्रधानमंत्री मोदी का विरोध क्यों करते हैं? कुछ यूजर्स ने दावा किया है कि वीडियो में दिख रही महिला कश्मीरी पंडित है। इस दावे ने सोशल मीडिया पर खासी हलचल मचा दी है। लेकिन जब इस वीडियो की पड़ताल की गई, तो यह दावा पूरी तरह से फर्जी निकला। आइए जानते हैं पूरा माजरा...

क्या है वायरल वीडियो का दावा?
कुछ सोशल मीडिया यूजर्स का दावा है कि यह घटना हाल ही की है और वीडियो में दिख रही महिला कश्मीरी पंडित है, जो राहुल गांधी से सवाल कर रही है कि वह कश्मीर के मामलों पर प्रधानमंत्री मोदी का समर्थन क्यों नहीं करते? कई यूजर्स ने इसे चुनावी माहौल से जोड़कर भी शेयर किया है।
विदेश में रह रहे कश्मीरी पंडितों ने हवाई जहाज में यात्रा के दौरान @RahulGandhi को घेर कर सवाल पूछे कि वो कश्मीर के मामलों पर वे मोदी का विरोध क्यों करते हैं ?
— Ashwini Upadhyay (@UpadhyayFriends) September 25, 2024
इसका कोई जवाब राहुल गांधी नहीं दे पाया, राष्ट्रीय मीडिया शायद ही ये न्यूज़ दिखा पाए। 😳😡🙄 pic.twitter.com/571g856TLJ
वीडियो की सच्चाई क्या है?
फैक्ट चेकिंग से सामने आया कि यह वीडियो हाल का नहीं, बल्कि 5 साल पुराना है। यह वीडियो सबसे पहले 25 अगस्त 2019 को इंडिया टुडे और आउटलुक मैगजीन के यूट्यूब चैनल पर प्रकाशित हुआ था। उस समय राहुल गांधी और अन्य विपक्षी नेता अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद श्रीनगर गए थे, लेकिन उन्हें एयरपोर्ट से ही वापस भेज दिया गया था।
इसी दौरान एक कश्मीरी महिला ने फ्लाइट में राहुल गांधी से बातचीत करते हुए अपने जीवन की कठिनाइयों के बारे में बताया था, जो अनुच्छेद 370 हटने और लॉकडाउन के कारण उत्पन्न हुई थीं। इस वीडियो को उस समय प्रियंका गांधी और कई अन्य कांग्रेस नेताओं ने भी सोशल मीडिया पर शेयर किया था।
कश्मीरियों की क्या हालत कर दी है BJP सरकार ने आपको इस वीडियो से अंदाजा लग जाएगा। जब @RahulGandhi और अन्य विपक्षी नेता आज कश्मीर से वापस भेजे गए तो एक महिला अपना दर्द बयां करते रो पड़ी l
— Indian Youth Congress (@IYC) August 24, 2019
आप जश्न मनाते रहिए,
पर अगर थोड़ा इंसानियत दिखाएंगे तो कश्मीरियों के ये आंसू आपके दिखाई देंगे pic.twitter.com/P6bsCrVNlg
वायरल दावे का फैक्ट चेक
फैक्ट चेक में स्पष्ट हुआ कि वायरल वीडियो 2019 का है और इसे मौजूदा विधानसभा चुनावों से जोड़कर फर्जी दावों के साथ शेयर किया जा रहा है। इसमें न तो महिला कश्मीरी पंडित है, न ही वह प्रधानमंत्री मोदी के विरोध पर सवाल उठा रही है। यह वीडियो अनुच्छेद 370 के हटाए जाने के बाद की कठिनाइयों के संदर्भ में है।

Fact Check
दावा
वायरल दावा गलत है।
नतीजा
5 साल पुराने वीडियो को गलत ढंग से वायरल किया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications