Fact Check: कथा वाचक जया किशोरी की मॉडलिंग वाली तस्वीर से उठा बवाल! लेकिन माजरा है कुछ और, जान लीजिए पूरा सच

कथावाचन की दुनिया में जया किशोरी एक जाना माना नाम हैं। सोशल मीडिया पर भी उनके मिलियन में फॉलोवर्स हैं। इन दिनों जया किशोरी एक बार फिर सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। वजह है उनकी मॉडलिंग की तस्वीर! दरअसल जया किशोरी की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं जिसमें वो मॉडल्स की तरह पोज करती नजर आ रही हैं।

दावा किया जा रहा है कि कथावाचक जया किशोरी की ये तस्वीरें उनकी मॉडलिंग के दिनों की है। हालांकि, जया किशोरी एक कथावाचक हैं और उन्होंने कभी मॉडलिंग या एक्टिंग नहीं की है। बचपन के दिनों में डांस रियलिटी शो 'बुगी बुगी शो' में पार्टीसिपेट करने की वजह से लोग उनकी वायरल तस्वीर को सच मान रहे हैं और इस बात पर आसानी से यकीन कर रहे हैं कि उन्होंने मॉडलिंग की दुनिया में भी भाग्य आजमाया है। हालांकि, इस दावे में कितनी सच्चाई है ये हम आपको आगे बताएंगे।

Jaya Kishori

जया किशोरी की वायरल तस्वीर को केआरके के नाम से मशहूर कमाल खान ने शेयर करते हुए जया किशोरी पर तंज किया है। केआरके ने लिखा, "ये उस समय की तस्वीर है जब मैडम फिल्मी दुनिया में अपना नाम रोशन करना चाहती थीं! तब मैडम को समझ में आया कि बाबा बनना सबसे आसान काम है!" एक अन्य ट्विटर यूजर @DosntAny1Care ने भी जया किशोरी की यह तस्वीर पोस्ट की है, जिसमें राजपूत समुदाय को ऐसे "पाखंडियों" से बचने की चेतावनी दी गई है।
ये भी पढ़ें: Fact Check: क्या शाहरुख खान की तबीयत हुई खराब? अस्पताल में भर्ती! क्या है वायरल हो रहे फोटो का सच?

Jaya Kishori

AI-जेनरेटेड है जया किशोरी की फोटो

वायरल तस्वीर में जया किशोरी लाल रंग की ड्रेस पहने हुए हैं और बैठ कर पोज कर रही है। हालांकि, इस तस्वीर में कुछ गड़बड़ी भी देखी जा सकती हैं। वायरल तस्वीर की सच्चाई जानने के लिए हमने तस्वीर के ओरिजिन को लेकर जांच की। सबसे पहले हमने जया किशोरी की प्रोफाइल खंगाली, लेकिन उसमें उनकी ऐसी कोई तस्वीर नजर नहीं आई।

जब हमने तस्वीर को गौर से देखा, तो वायरल तस्वीर में कई गलतियां नजर आईं, जैसे जया किशोरी के हाथों की उंगलियां। उनके हाथ में 6 उंगलियां नजर आ रही हैं लेकिन वास्तव में उनके हाथों में सामान्य लोगों की तरह पांच उंगली ही है। इसके अलावा उनके गले में पड़ी हुई माला तैरती सी नजर आ रही है जो कि साफ तौर पर बनावटी लग रही है। तस्वीर में ऐसी गलतियां हैं जो अक्सर AI द्वारा बनाई गई तस्वीरों में होती है।

तस्वीर को जब साइटइंजन डॉट कॉम पर अपलोड किया गया तो इस बात की पुष्टि हुई की 99% संभावना है कि यह AI द्वारा जेनरेटेड तस्वीर है। इससे यह स्पष्ट किया जा सकता है कि वायरल फोटो प्रामाणिक नहीं थी बल्कि कृत्रिम रूप (AI) से बनाई गई थी।
ये भी पढ़ें: Fact Check: क्या पंकज त्रिपाठी ने किया AAP के लिए ऐड? जानिए BJP को घेरने वाले वायरल वीडियो की सच्चाई

पहले भी सेलेब्रिटी हो चुके हैं डीप फेक का शिकार

जया किशोरी की यह तस्वीर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ट्रेंड कर रही है। कुछ यूजर्स इसे असली मान रहे हैं, जबकि कुछ लोग इसकी प्रामाणिकता के बारे में कंफ्यूज हैं। हालांकि, अब ये प्रूफ हो चुका है कि कथावाचक जया किशोरी की वायरल फोटो फेक हैं और AI से जेनरेट की गई है। ऐसी चीजें पहले भी हो चुकी हैं जब कई बड़ी हस्तियों के डीप फेक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+