'अभिषेक की मौत हो गई' जब जया बच्चन को बेटे की डेड बॉडी समझ करना पड़ा सीन, रो-रोकर हुआ बुरा हाल

Abhishek-Jaya Bachchan: बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन इन दिनों फिल्म I Want To Talk को लेकर सुर्खियों में है। एक्टर लगातार फिल्म का जोर-शोर से प्रमोशन कर रहे हैं। ये तो हर कोई जानता है कि अभिषेक अपनी मां जया बच्चन के बेहद करीब हैं। ऐसे में उन्होंने एक दिलचस्प किस्सा साझा किया।

अभिषेक बच्चन ने ईटाइम्स से बातचीत के दौरान अपनी मां जया बच्चन को लेकर एक खुलासा किया। उन्होंने बताया कि कैसे एक रोल निभाने के लिए उनकी मां जया को ये सोचने पर मजबूर होना पड़ा कि उनका बेटा असलियत में मर चुका है।

Abhishek Bachchan

अभिषेक बच्चन ने कहा कि, 'मेरी मां ने 90 के दशक में गोविंद निहलानी के साथ फिल्म 'हजार चौरासी की मां' में काम किया था। उस दौरान में असिस्टेंट डायरेक्टर था वो वापस आईं और वो बुहत ज्यादा परेशान दिख रही थीं। मुझे ये देखकर अच्छा नहीं लगा और मैंने उनसे पूछ लिया कि आखिर ऐसा क्या हो गया?'

अभिषेक बच्चन ने आगे कहा, 'जब मेरी ने मुझे बताया कि उन्हें एक सीन करना था जिसमें बेटे की बॉडी की पहचान करनी थी। मुझे ये बात उस वक्त समझ में नहीं आई।' इसके बाद एक्टर ने बताया कि उनकी मां जया को गोविंद जी ने ये सीन कुछ अलग अंदाज में शूट करने के लिए कहा था। सीन में उन्हें ये सोचना था कि जिसकी बॉडी पड़ी है वह अभिषेक बच्चन उनका बेटा है।

अभिषेक बच्चन ने आगे इस पर नाराजगी जताई और कहा कि, 'अगर वह ऐसा ना भी कहते तो शायद मेरी मां इसे तब भी और अच्छे से शूट करती। एक एक्टर होना आसान नहीं होता कई बार आपको अपनी निजी जिंदगी को भी बीच में लाना पड़ता है, जो कि काफी ज्यादा कठिन है।'

अभिषेक बच्चन अपनी प्रोफेशनल लाइफ के अलावा पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी सुर्खियों में हैं। चर्चा है कि एक्टर और उनकी पत्नी ऐश्वर्या के बीच कुछ भी ठीक नहीं है और दोनों जल्द ही तलाक लेने वाले हैं। खासतौर से अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी के बाद से कपल को लेकर लगातार तलाक की अटकलें लगाई जा रही है। हालांकि, कपल ने अब तक इस पर चुप्पी साधी हुई है।

ये भी पढ़ें: Abhishek Bachchan ने निकाल दी शादी की रिंग! क्या सच में ऐश्वर्या से हो गए अलग? सामने आया वीडियो

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+