Fact Check: क्या शाहरुख खान की तबीयत हुई खराब? अस्पताल में भर्ती! क्या है वायरल हो रहे फोटो का सच?
Shah Rukh Khan Fact Check: सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान को हीट स्ट्रोक के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसकी एक तस्वीर भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। कथित तस्वीर में किंग खान अस्पताल के बिस्तर पर लेटे हुए नजर आ रहे हैं।
क्या शाहरुख खान की तबीयत हुई खराब?
इस तस्वीर ने शाहरुख खान के फैंस बीच काफी सनसनी फैला दी है। लोग शाहरुख खान की तबीयत के बारे में जानकर काफी परेशान हो गए थे और उनके बारे में जानना चाहते थे। आइए आपको बताते हैं कि इस दावे के पीछे की सच्चाई क्या है।

अस्पताल से शाहरुख खान की फर्जी फोटो
आपको बता दें कि इस दावे में कोई सच्चाई नहीं है और ये एक फर्जी तस्वीर है। गूगल पर संबंधित तस्वीरों के साथ सर्च करने पर कोई प्रामाणिक जानकारी नहीं मिल रही है। हालांकि, मई 2024 में प्रकाशित मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि उन्हें डिहाइड्रेशन के कारण अहमदाबाद के केडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
हीट स्ट्रोक से खराब हो गई थी शाहरुख खान की तबीयत
जानकारी के अनुसार गत 22 मई 2024 को शाहरुख खान को हीट स्ट्रोक के बाद अहमदाबाद के केडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उस समय वह कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) और सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के बीच आईपीएल प्ले-ऑफ मैच देखने के लिए अहमदाबाद में थे।
केकेआर टीम के को-ऑनर हैं शाहरुख खान
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शाहरुख खान उस समय केकेआर का समर्थन करने के लिए दो दिन पहले अहमदाबाद पहुंचे थे। शाहरुख खान केकेआर टीम के को-ऑनर हैं। मैच के बाद, शाहरुख खान और उनकी टीम का आईटीसी नर्मदा होटल में स्वागत किया गया था और इसी होटल में सभी लोग रुके हुए थे।
डिहाइड्रेशन के कारण शाहरुख खान की बिगड़ गई थी तबीयत
इसके बाद दूसरे दिन सुबह डिहाइड्रेशन के कारण शाहरुख खान की तबीयत बिगड़ गई थी और उन्हें अहमदाबाद के केडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों ने उनका इलाज किया था और बताया था कि उनकी हालत स्थिर है। उस समय शाहरुख खान को आराम करने की सलाह दी गई थी।
मई 2024 में अस्पताल में भर्ती हुए थे शाहरुख खान
हाल ही में किए गए दावे के साथ शेयर की गई तस्वीर मई 2024 की घटना की नहीं है और ये फर्जी साबित हो रही। गलत सूचना फैलाने के लिए इसके साथ छेड़छाड़ किया गया है। वहीं इस समय शाहरुख खान के हीट स्ट्रोक के कारण अस्पताल में भर्ती होने का दावा भी झूठा है। फिलहाल ऐसी कोई घटना होने की कोई रिपोर्ट नहीं है। एक्टर के फैंस को ये सलाह दी जाती है कि वह उनके स्वास्थ्य के बारे में अपडेट के लिए विश्वसनीय स्रोतों पर भरोसा करें।












Click it and Unblock the Notifications