Fact Check: क्या पंकज त्रिपाठी ने किया AAP के लिए ऐड? जानिए BJP को घेरने वाले वायरल वीडियो की सच्चाई
AAP Video Fact Check: दिल्ली में विधानसभा चुनाव की सरगर्मियां तेज हो गई है। ऐसे में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी बीजेपी को लगातार घेर रही है। पार्टी के नेताओं से लेकर सोशल मीडिया तक AAP हमलावर है। इस बीच आप ने 5 दिसंबर 2024 को अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया, जो कि एक्टर पंकज त्रिपाठी का वीडियो था, जिसमें वो बीजेपी को घेरते नजर आ रहे हैं।
एक्टर का यह वीडियो 2025 के दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले जारी किया गया था। क्लिप से पता चलता है कि एक्टर ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को वोट देने के खिलाफ बात कर रहे हैं, ऐसे में क्या है इस वीडियो की सच्चाई जानिए।

AAP के आधिकारिक X हैंडल ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें कथित तौर पर बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी को एक विज्ञापन में लोगों से भाजपा को वोट न देने की अपील करते हुए दिखाया गया है। आम आदमी पार्टी की ओर से शेयर किया गया वीडियो फिलहाल एक्स अकाउंट से डिलीट कर दिया गया है। हालांकि जब इसकी पड़ताल की तो मामला बिल्कुल अलग निकला।
वायरल वीडियो का रिवर्स इमेज सर्च करने पर इसका असली सोर्स मिला। वीडियो एडिट किया गया है। मूल फुटेज में त्रिपाठी को धोखाधड़ी वाले UPI लिंक से बचने के बारे में जागरूकता बढ़ाते हुए दिखाया गया है।
असली वीडियो को सबसे पहले 23 सितंबर, 2024 को UPI Chalega चैनल द्वारा YouTube पर अपलोड किया गया था। वीडियो का शीर्षक "मूंगफली वाला | फर्जी लॉटरी लिंक | UPI सुरक्षा जागरूकता" है जो कि UPI फ्रॉड के बारे में जागरूकता बढ़ाने के अभियान का हिस्सा है।
देखिए दोनों वीडियो....
बदला हुआ वीडियो किया शेयर
दिल्ली विधानसभा चुनाव से ठीक पहले AAP के इस पोस्ट की टाइमिंग इसकी मंशा पर सवाल उठाती है। हालांकि यह एक राजनीतिक कदम लगता है, जो कि चुनाव से पहले दूसरी पार्टी को घेरने के रूप में बनाया गया है। लेकिन हकीकत यह AAP ने पंकज त्रिपाठी का बदला हुआ वीडियो शेयर किया है।












Click it and Unblock the Notifications