Fact Check: क्या बिहार के लिए घोषित हो गई हैं लोकसभा चुनाव की तारीख, जानिए वायरल हो रही चिट्ठी की सच्चाई
Fact Check Of Viral Letter: भारत में इस साल देश भर की 543 सीटों के लिए अप्रैल और मई में लोकसभा चुनाव होने की संभावना जताई जा रही है। एक नोटिस की तस्वीर इस दावे के साथ वायरल हो रही है कि बिहार राज्य में मतदान 11 अप्रैल को शुरू होगा और 19 मई तक चलेगा।
नोटिस के मुताबिक 'सात चरणों में मतदान होगा, इसके साथ ही तारीखों का भी जिक्र किया गया है कि कब किस लोकसभा सीटों पर चुनाव होंगे। भारतीय चुनाव आयोग (ईसीआई) ने अभी तक 2024 चुनावों की तारीखों की घोषणा नहीं की है।

2024 के कार्यक्रम पर ईसीआई या बिहार राज्य चुनाव आयोग की तरफ़ से कोई घोषणा नहीं की गई है। इस तरह की कोई घोषणा की गई होती तो वह सुर्खियों में ज़रूर होती। या फिर आधिकारिक अधिसूचना सरकारी पोर्टल, प्रेस सूचना ब्यूरो पर भी मौजूद होती, लेकिन ऐसा कोई दस्तावेज़ कहीं भी मौजूद नहीं है।
बिहार में लोकसभा चुनाव की तारीखें 11 अप्रैल से 19 मई तक वाली चिट्ठी की वन इंडिया हिंदी ने पड़ताल की तो पाया कि 2019 में 11 अप्रैल से 19 मई के बीच लोकसभा चुनाव हुए थे। इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर बिहार में राज्य चुनाव आयोग द्वारा जारी 2019 की अधिसूचना मिली।
बिहार में राज्य चुनाव आयोग द्वारा जारी 2019 की अधिसूचना पेज नंबर 18 पर 2019 का शेड्यूल वही है, जो आगामी चुनावों की तारीखों के रूप में शेयर किया जा रहा है।
भारत निर्वाचन आयोग ने अभी तक 2024 के चुनावों की तारीखों की घोषणा नहीं की है। 17वीं लोकसभा का कार्यकाल 16 जून को समाप्त होने वाला है, जिसका मतलब है कि चुनाव संभवतः अप्रैल और मई में होंगे।
2019 से चुनाव कार्यक्रम को आगामी लोकसभा चुनावों की तारीखों के रूप में शेयर किया गया है। जो कि ग़लत है। अभी इसकी किसी प्रकार की अधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान पूरे देश के राज्यों के लिए एक साथ होता है। ना कि किसी एक राज्य के लिए लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान अलग से किया जाता है।

Fact Check
दावा
एक नोटिस की तस्वीर इस दावे के साथ वायरल हो रही है कि बिहार राज्य में मतदान 11 अप्रैल को शुरू होगा और 19 मई तक चलेगा।
नतीजा
2019 से चुनाव कार्यक्रम को आगामी लोकसभा चुनावों की तारीखों के रूप में शेयर किया गया है। जो कि ग़लत है। अभी इसकी किसी प्रकार की अधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। वायरल लेटर फ़र्ज़ी है, इसमें किसी प्रकार की












Click it and Unblock the Notifications