Gadho Ki Barish: अलवर में नहीं हुई गधों की बारिश, Fact Check में AI जनरेटेड निकला वायरल वीडियो
Gadho Ki Barish Fact Check: बारिश के लिए गधों से श्मशान में हल चलवाने और उन्हें गुलाब जामुन खिलाने की परंपरा तक तो बात समझ में आती है, लेकिन अब सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दावा किया गया कि आसमान से गधों की बारिश हो रही है। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि गधे ऊपर से गिर रहे हैं और सड़क पर दौड़ते वाहनों के बीच आकर टकरा रहे हैं। OneindiaHindi की फैक्ट चेक टीम की जांच में यह वीडियो फेक और AI जनरेटेड पाया गया है।
यह भी पढ़ें- क्या खान सर को पसंद करती थीं दिव्या मैम? स्टूडेंट बोले-दोनों को मॉल में देखा, शादी कब कर रहे हो?
पहले जानिए श्मशान में गधों से बुवाई का किस्सा
मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले के कुछ गांवों में एक पुरानी और अनोखी परंपरा है। यदि समय पर बारिश नहीं होती है, तो गांववाले गधों को हल में जोतकर श्मशान भूमि में नमक बोते हैं। मान्यता है कि इस टोटके के बाद बारिश जरूर होती है। और जब बारिश हो जाती है, तो इन गधों को गुलाब जामुन खिलाकर खुश किया जाता है। इस परंपरा की पुष्टि जुलाई 2024 में हुई थी, जब 26 तारीख को गधों को गुलाब जामुन खिलाने के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे।

यह भी पढ़ें- Fact Check: 11 साल की बच्ची कह रही 'मैं हूं Parle-G गर्ल', मेरा हुआ पुनर्जन्म, जानें वायरल दावे का सच
Gadho Ki Barish VIDEO: भारत में 'गधों की बारिश' का दावा?
वायरल वीडियो में यह दावा किया गया है कि राजस्थान के अलवर, तेलंगाना के हैदराबाद, और उत्तर प्रदेश के गाजीपुर सहित कई शहरों में गधों की बारिश हुई। इन वीडियो में दिखाया गया कि आसमान से अचानक गधे गिर रहे हैं और लोग हैरान-परेशान होकर भाग रहे हैं।
फेसबुक पर Naeem Khan द्वारा पोस्ट किए गए वीडियो को शेयर करते हुए 'यूपीवाले भैय्या त्यागी विनीत' नाम के यूजर ने लिखा: "अबे राजस्थान में ये का हो रहा है बे। आसमान से गधों की मूसलाधार बारिश। और हां, अगर पाकिस्तान को भयंकर वाली आर्थिक चोट पहुंचनी है तो पाक के सारे गधे मार दो या उन पर कब्जा कर लो..."
वहीं, Ganesh Kumar Verma नाम के फेसबुक यूजर ने भी एक रील शेयर की, जिसमें एक व्यक्ति कहते सुना गया: "चार दिन से पानी बरसा था। इलाहाबाद, बनारस, मऊ और आजमगढ़ में पानी बरसा था, लेकिन हमारे गाजीपुर में गधों की बारिश होती है।"
फैक्ट चेक: वायरल वीडियो की सच्चाई
इन सभी वीडियो की जांच वनइंडिया हिंदी की फैक्ट चेक टीम ने की। पहले तो वीडियो देखकर हम भी चौंक गए, लेकिन फिर इसे @grok नामक एक AI टूल से जांचा गया, जिसने जवाब में बताया:

"आपके द्वारा साझा किया गया 'गधों की बारिश' का वीडियो संभवतः नकली है। इस प्रकार की घटना भौतिक रूप से असंभव है, और इसे सत्यापित करने वाला कोई विश्वसनीय स्रोत उपलब्ध नहीं है। यह वीडियो संभवतः डिजिटल हेरफेर या मनोरंजन के लिए बनाया गया है। कृपया विश्वसनीय स्रोतों से ही जानकारी जांचें।"

इसके बाद, वेबसाइट https://wasitai.com पर उपलब्ध AI Generated Detector Tool से वीडियो की जांच की गई। वहाँ यह पुष्टि हुई कि यह वीडियो AI द्वारा निर्मित है।
फैक्ट चेक की अन्य खबरें

Fact Check
दावा
राजस्थान के अलवर समेत देश में कई जगहों पर गधों की बारिश।
नतीजा
भारत में गधों की बारिश नहीं हुई है। वायरल वीडियो पूरी तरह से AI जनरेटेड और फेक हैं। यह घटना भौतिक रूप से असंभव है












Click it and Unblock the Notifications