Fact Check: फिर वायरल हुआ AIIMS में 80:20 फॉर्मूले के तहत नर्सों की भर्ती को लेकर फर्जी ट्वीट
नई दिल्ली, 28 जुलाई। इंटरनेट के बढ़ते इस्तेमाल के साथ सोशल मीडिया पर फेक खबरों का जाल भी बढ़ता जा रहा है। इन दिनों सोशल मीडिया एक ट्वीट जमकर वायरल किया जा रहा है जिसका सच्चाई से दूर-दूर तक कोई वास्ता नहीं है। ये ट्वीट नए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया के नाम से शेयर किया जा रहा है। ट्वीट में लिखा गया है कि अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) निदेशक के साथ हुई बातचीत के अनुसार, नर्सिंग भर्ती से 80:20 के अनुपात को हटाया जाएगा और 2020 की भर्ती 50:50 आधार पर पूरी होगी। हालांकि इस दावे का खंडन खुद प्रेस इनफार्मेशन ब्यूरो (पीआईबी) ने किया है।

दरअसल, इसी साल जनवरी में ऐसा ही ट्वीट पूर्व केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन का भी वायरल हुआ था, लेकिन उस ट्वीट में किए गए दावे फर्जी थी। आपको बता दें कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने पिछले 80:20 फॉर्मूले के तहत साल अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में 80 प्रतिशत नर्सिंग का पद महिलाओं के लिए आरक्षित करने का फैसल लिया था। इसके पीछे वजह बताई गई थी कि मरीजों की बेहतर देखभाल के लिए कई विभागों में महिला नर्सों की जरूरत पड़ती है। इसके बाद सोशल मीडिया पर हर्षवर्धन का वैसा ही ट्वीट वायरल हुआ था जैसा कि अब नए स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया के नाम से हुआ है।
यह भी पढ़ें: फैक्ट चेक: क्या IIT कानपुर की भविष्यवाणी के मुताबिक 15 जुलाई तक भारत में कोरोना की तीसरी लहर आएगी?
हालांकि दोनों की वायरल ट्वीट फर्जी हैं, पीआईबी ने अपने आधिकारिक ट्वीट में इसका खंडन किया है। पीआईबी ने कहा, स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया के नाम से एक फर्जी ट्वीट में दावा किया गया है कि AIIMS निदेशक के साथ हुई बातचीत के अनुसार, नर्सिंग भर्ती से 80:20 के अनुपात को हटाया जाएगा और 2020 की भर्ती 50:50 आधार पर पूरी होगी। प्रेस इनफार्मेशन ब्यूरो ने स्पष्ट किया है कि स्वास्थ्य मंत्री ने ऐसा कोई ट्वीट नहीं किया।

Fact Check
दावा
नर्सिंग भर्ती से 80:20 के अनुपात को हटाया जाएगा।
नतीजा
स्वास्थ्य मंत्री ने ऐसा कोई ट्वीट नहीं किया।












Click it and Unblock the Notifications