Fact Check: पीएम केयर्स फंड की इस फर्जी यूपीआई आईडी से रहें सावधान
नई दिल्ली। कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीड़ितों की सहायता और राहत के लिए आपातकालीन फंड में घोषणा की थी, जिसके बाद कई नामी हस्तियों और उद्योगपतियों ने PM CARES फंड में सहायता राशि दी है। लेकिन इसके नाम पर फर्जी यूपीआई आईडी के जरिए चंदा मांगा जा रहा है, जिससे बचने की सरकार ने चेतावनी दी है।

पीएम मोदी की अपील के बाद लोगों ने फंड ट्रांसफर करना शुरू कर दिया, लेकिन ठगों ने एक फर्जी यूपीआई आईडी तैयार कर ली और वे चंदा जुटाने लगे। इसकी खबर लगते ही पुलिस और बैंक अधिकारी तुरंत हरकत में आ गए। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर बैंक की मदद से इस फर्जी आईडी को बंद करवा दिया है। पुलिस इस फर्जी आईडी वाले शख्स की तलाश में जुटी है।
इसको लेकर पीआईबी की फैक्ट चेक टीम ने ट्वीट कर जानकारी दी। पीआईबी की तरफ से कहा गया 'पीएम केयर्स फंड के नाम पर फर्जी यूपीआई आईडी से सावधान रहें।पीएम केयर फंड में डोनेट करने के लिए असली यूपीआई आईडी है- pmcares@sbi.
पीएम मोदी ने देश की जनता से अपील की है और कहा है कि इस संकट की घड़ी में PM CARES फंड में योगदान दें। देश के अलग-अलग तबके के लोग कोरोना के खिलाफ इस जंग में सहयोग करना चाहते हैं। पीएम मोदी ने कहा कि इस फंड का उपयोग आगे भी आपदा की स्थिति में किया जा सकता है। पीएम मोदी की इस अपील के बाद बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने 25 करोड़ रु की राशि PM CARES फंड में देने की घोषणा की। इसके अलावा गौतम अडानी और टाटा सहित कई कंपनियों ने इस फंड में दान देने के लिए आगे आए हैं।












Click it and Unblock the Notifications