जी हां! 5 और 10 रुपए के खास सिक्कों से आप कमा सकते हैं ढेर सारा पैसा, लेकिन लागू होंगी ये शर्तें
नई दिल्ली, 22 जून। दुनियाभर में ऐतिहासिक और दुर्लभ चीजों को कलेक्ट करने के शौकीन लोग हैं, जो इन सामानों के लिए कोई भी कीमत चुकाने को तैयार रहते हैं। भारत में भी दुर्लभ पुरानी वस्तुओं को खरीदने वाले लोगों की कमी नहीं है, इन दिनों देश में 5 और 10 रुपए के सिक्कों की चर्चा चरम पर है। सामने आए कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि खास तरह के पांच और 10 रुपए के नोट और सिक्कों के लिए लोगों को लाखों रुपए मिल रहे हैं। आइए जानते हैं क्या है दावा और इसके पीछे की पूरी सच्चाई।

लाखों रुपए में बिक रहे हैं 5 और 10 के सिक्के
मीडिया रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि आपके घर 5 और 10 रुपए के सिक्के हैं तो आप लखपति बना सकते हैं। बताया जा रहा है कि खास तरह के सिक्कों और नोट की फोटो लेकर आपको एक वेबसाइट पर डालना होगा जहां उस पर बोली लगाई जाएगी। लेकिन इन सिक्कों में खास बात क्या होनी चाहिए। जानकारी के मुताबिक बोली लगाने वाली वेबसाइट पर शर्तों के मुताबिक सिक्कों और नोट पर बोली लगाई जा रही है। लोग इससे मोटी कमाई भी कर रहे हैं।

5 और 10 रुपए के सिक्के के लिए है ये शर्त
रिपोर्ट के मुताबिक Coin Bazzar की वेबसाइट पर पुराने सिक्कों और नोटों नीलामी की जा रही है, जहां वैष्णों माता की फोटो वाले 5 और 10 रुपए के सिक्कों के लिए आपको एक लाख से अधिक रुपए मिल सकते हैं। दावा किया जा रहा है कि ये सिक्के काफी डमांड में हैं और लाखों रुपए में बिक रहे हैं। इसके अलावा रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि आप 5 रुपए के पुराने नोट के बदले 30,000 रुपए तक कमा सकते हैं। बशर्ते कि उस नोट पर ट्रैक्टर की तस्वीर छपी हो।

1 रुपए का नोट के लिए मिल सकते हैं 45,000 रुपए
इसके अलावा अगर नोट पर 786 लिखा है तो उससे भी आप अच्छी कमाई कर सकते हैं। Coin Bazzar नाम की एक वेबसाइट के विज्ञापन में कहा गया कि अगर आपके पास 1 रुपए का नोट है और यह उनकी शर्तों पर खरा उतरता है तो आपको 45,000 रुपए तक मिल सकते हैं। बता दें कि भारत सरकार ने 26 साल पहले 1 रुपए के नोट को बंद कर दिया था। लेकिन साल 2015 में यह एक बार फिर चलन में आया था। पुराने छपे नोटों की बाजार में काफी डिमांड है इसलिए इनकी कीमत में भी उछाल आया है।

क्या है दावे की सच्चाई
हमारी फैक्ट चेक टीम ने जब मामले की पड़ताल की तो किया जा रहा दावा सच पाया, हालांकि क्वाइन और नोट की सही कीमत के लिए Coin Bazar के मानकों के आधार पर उन्हें खरा उतरना होगा। वेबसाइट का कहना है कि आपको उनकी वेबसाइट पर खुद को रजिस्टर करना होगा और फिर नोट या सिक्के की एक इमेज पर क्लिक करके उसे अपलोड करना होगा। इसके बाद करंसी खरीदने के इच्छुक लोग आपसे कॉन्टेक्ट करेंगे। 1 रुपए के नोट के मामले में शर्त यह है कि वह वर्ष 1957 में छपा होना चाहिए साथ ही उसपर तत्कालीन राज्यपाल एच एम पटेल के हस्ताक्षर होने चाहिए। इसके अलावा नोट की संख्या 123456 होना चाहिए।
यह भी पढ़ें: फैमिली मैन 2 में 'राजी' का किरदार निभाने वाली सामंथा रह चुकी हैं स्कूल टॉपर, जानें उनसे जुड़े दिलचस्प फैक्ट

Fact Check
दावा
लाखों में बिक रहे हैं 5 और 10 रुपए के सिक्के
नतीजा
5 और 10 रुपए के खास सिक्कों के लिए मिल रही बड़ी रकम, शर्तें लागू












Click it and Unblock the Notifications