Fact Check:10वीं-12वीं टर्म-2 परीक्षा 4 मई को होगी? जानें वायरल नोटिस का सच

नई दिल्ली, 02 फरवरी: कोरोना महामारी के चलते सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) द्वारा 10वीं-12वीं कक्षा के बोर्ड एग्जाम दो टर्म में आयोजित किए जा रहे हैं। सीबीएसई टर्म-1 के एग्जाम नवंबर-दिसंबर 2021 में करा चुका है। उसका रिजल्ट आना बाकी हैं। वहीं कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन की वजह से टर्म-2 एग्जाम की डेट आनी बाकी हैं। ऐसे में बोर्ड परीक्षाओं को लेकर सोशल मीडिया में कई मैसेज सर्कुलेट हो रहे हैं।

 Fact Check: will 10th and 12th term 2 CBSE exam held on 4th May? Know the truth of viral notice

Recommended Video

    Fact Check: क्या 4 मई को होगी CBSE के 10th-12th के Term-2 की परीक्षा ?| वनइंडिया हिंदी

    सोशल मीडिया पर एक नोटिस वायरल हो रहा है, जिसमें बताया जा रहा है कि टर्म-2 एग्जाम 4 मई 2022 से शुरू होंगे। इस वायरल नोटिस में लिखा है कि, स्कूलों को कक्षा 12 की प्रायोगिक/परियोजना/आंतरिक मूल्यांकन 1 मैच, 2022 से उसी कक्षा की थ्योरी परीक्षा आयोजित करने की आखिरी तारीख तक आयोजित करने की अनुमति दी जाएगी। नोटिस में यह भी लिखा है कि कक्षा 10, 12 बोर्ड परीक्षा डेटशीट जल्द ही जारी की जाएगी। सीबीएसई सभी हितधारकों को समय-समय पर परीक्षाओं से संबंधित जानकारी के बारे में भी सूचित करेगा।

     Fact Check: will 10th and 12th term 2 CBSE exam held on 4th May? Know the truth of viral notice


    सीबीएसई ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर इस नोटिस को फर्जी बताते हुए कहा है कि यह नोटिस पूरी तरह फेक है. ऐसे फर्जी नोटिस से सावधान रहें, क्योंकि सीबीएसई की तरफ से ऐसी कोई घोषणा नहीं की गई है। इससे पहले भी बोर्ड परीक्षाओं को लेकर कई फर्जी नोटिस जारी किए जा चुके हैं। स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी फेक न्यूज पर भरोसा न करें। किसी भी तरह की जानकारी सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देखें।

    वहीं इस वायरल हो रहे फर्जी नोटिस पर सरकारी की फैक्ट संस्था पीआईबी फैक्ट चैक ने भी ट्वीट पर लोगों को सतर्क रहने की चेतावनी दी है। पीआईबी ने ट्वीट कर लिखा कि, यह दावा फर्जी है। सीबीएसई द्वारा ऐसी कोई अधिसूचना जारी नहीं की गई है। उधर बोर्ड ने अभी टर्म 2 परीक्षा की तारीखें जारी नहीं की हैं। टर्म 2 परीक्षा की डेटशीट ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in पर जारी की जाएगी।

    सीबीएसई टर्म 1 के रिजल्ट का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। बोर्ड जल्द ही नतीजों की घोषणा करने वाला है। सीबीएसई कक्षा 10 और 12 पहले टर्म की परीक्षा के लिए करीब 30 लाख छात्र उपस्थित हुए थे।

    Fact Check

    दावा

    10वीं-12वीं की परीक्षा 4 मई 2022 से शुरू होने वाली है।

    नतीजा

    सीबीएसई ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से इस बात की पुष्टि की कि सर्कुलेट किया जा रहा नोटिस फर्जी है।

    Rating

    Misleading
    फैक्ट चेक करने के लिए हमें [email protected] पर मेल करें
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+