Fact Check: क्या यह ट्रैक्टर मार्च जंतर-मंतर पर पहलवानों के समर्थन में था? जानें खबर की सच्चाई
Fact Check: पहलवानों के विरोध प्रदर्शन के बीच अफवाह भी फैलाने की पूरी कोशिश की जा रही है। ऐसे में ही एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दिखाया गया है कि किसान पहलवानों के समर्थन में ट्रैक्टर रैली निकाल रहे हैं।

जंतर मंतर पर प्रदर्शनकारी पहलवानों के साथ दिल्ली पुलिस की झड़प के एक दिन बाद, किसानों सहित विभिन्न क्षेत्रों के लोग 4 मई को पहलवानों के समर्थन में प्रदर्शन स्थल पर गए। भारतीय पेशेवर पहलवान यौन उत्पीड़न के आरोपों को लेकर भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण की गिरफ्तारी की मांग को लेकर 23 अप्रैल से धरने पर बैठे हैं।
पहलवानों के विरोध में शामिल होने का प्रयास कर रहे खाप पंचायत सदस्यों को पुलिस ने सिंघू बॉर्डर पर रोक दिया। भारतीय किसान यूनियन के नेता अभिमन्यु कोहाड़ और उनके समर्थकों को कथित तौर पर पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
इन घटनाक्रमों के बीच, एक बड़ी ट्रैक्टर रैली का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है। इस वीडियो में दावा किया जा रहा था कि यह रैली प्रदर्शनकारी पहलवानों के समर्थन में जंतर-मंतर की ओर जा रही किसानों की रैली थी। वीडियो में ट्रैक्टरों से जुड़े तिरंगे झंडे देखे जा सकते हैं।
वीडियो को दिल्ली प्रदेश युवा कांग्रेस के फेसबुक पेज द्वारा साझा किया गया था। कांग्रेस पार्टी के लिए सोशल मीडिया के राष्ट्रीय समन्वयक दीपक खत्री ने भी वीडियो साझा किया। हालांकि बाद में उन्होंने इसे हटा दिया, लेकिन उनके ट्वीट को पुरानी पार्टी के राजस्थान राज्य के प्रवक्ता प्रतीक सिंह सहित कई लोगों ने साझा किया। ऐसी पोस्ट के आर्काइव्ड वर्जन यहां और यहां देखे जा सकते हैं।
इसकी जांच में पाया गया कि वीडियो 2021 में किसानों के विरोध के समर्थन में केरल युवा कांग्रेस द्वारा आयोजित एक ट्रैक्टर रैली को दिखाता है।
मलयालम समाचार चैनल मनोरमा न्यूज का लोगो वीडियो के निचले बाएं कोने में देखा जा सकता है, और कई ट्रैक्टरों के सामने लगे एक सफेद पोस्टर पर मलयालम में रैली शब्द लिखा हुआ है, जो दर्शाता है कि वीडियो केरल का है। फेसबुक पर मलयालम में की-वर्ड्स सर्च करने पर 3 जनवरी, 2021 को मनोरमा न्यूज के फेसबुक पेज पर साझा किए गए उसी वीडियो का एक विस्तारित संस्करण मिला।
इस पोस्ट के अनुसार, वीडियो दिल्ली में उस समय तीन कृषि कानूनों के खिलाफ हो रहे किसानों के विरोध के समर्थन में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित किसान मार्च का था। वीडियो के इस वर्जन में केरल के कांग्रेस विधायक शफी परम्बिल और केएस सबरीनाधन को देखा जा सकता है।
इन रिपोर्टों के अनुसार, 2 जनवरी, 2021 को केरल के पलक्कड़ जिले में युवा कांग्रेस राज्य समिति द्वारा जय किसान मार्च का आयोजन किया गया था। भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी ने मार्च के समापन सत्र का उद्घाटन किया। श्रीनिवास बीवी के फेसबुक अकाउंट पर मार्च और समापन सत्र के वीडियो भी साझा किए गए। इनमें कांग्रेस नेताओं को किसानों के विरोध के समर्थन में बोलते सुना जा सकता है।

Fact Check
दावा
इस वीडियो में दावा किया जा रहा था कि यह रैली प्रदर्शनकारी पहलवानों के समर्थन में जंतर-मंतर की ओर जा रही किसानों की रैली थी।
नतीजा
यह वीडियो 2021 में केरल यूथ कांग्रेस द्वारा किसानों के विरोध के समर्थन में पल्लकड़ में आयोजित मार्च का है। इसलिए सोशल मीडिया पर पहलवानों के समर्थन में कहकर फैलाया जा रहा वीडिया बिल्कुल गलत और भ्रामक












Click it and Unblock the Notifications