Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Fact Check: ऑनलाइन पढ़ाई के लिए छात्रों को मुफ्त स्मार्टफोन देगी सरकार? जानिए सच्चाई

नई दिल्ली। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक मैसज तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें ये दावा किया जा रहा है कि कोरोना वायरस के कारण छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है, इसलिए सरकार उन्हें मुफ्त एंड्रॉइड स्मार्टफोन दे रही है। ताकि छात्र इंटरनेट और ऑनलाइन कक्षाओं से अपनी पढ़ाई पूरी कर सकें। ये मैसेज सोशल मीडिया के कई प्लैटफॉर्म पर जमकर वायरल हो रहा है। हमने जब इस दावे की पड़ताल की तो पता चला कि ये बिल्कुल फर्जी मैसेज है। सरकार ने इस तरह की कोई घोषणा नहीं की है।

मैसेज के साथ लिंक भी दिया गया है

मैसेज के साथ लिंक भी दिया गया है

वहीं इस मैसेज के साथ एक लिंक भी शेयर किया जा रहा है, जिसमें कहा गया है कि लिंक पर क्लिक करके मुफ्त स्मार्टफोन के लिए छात्रों को रजिस्टर करना होगा। आपको बता दें ये मैसेज बिल्कुल फर्जी है। इसे लेकर पीआईबी फैक्ट चेक ने भी ट्वीट किया है। जिसमें इस मैसेज को फर्जी बताया गया है। पीआईबी ने अपने ट्वीट में इस फर्जी मैसेज की तस्वीर शेयर करते हुए इसका खंडन किया है।

पीआईबी फैक्ट चेक ने क्या कहा?

पीआईबी ने कहा है, 'दावा- कोरोना वायरस के कारण स्कूल और कॉलेज बंद होने के कारण छात्रों की शिक्षा प्रभावित हुई है, इसलिए सरकार सभी छात्रों को मुफ्त एंड्रॉइड स्मार्टफोन दे रही है। पीआईबी फैक्ट चैक: यह दावा फर्जी है, केंद्र सरकार ने ऐसी कोई घोषणा नहीं की है।' पीईबी का कहना है कि सरकार ने इस तरह का कोई दावा नहीं किया है। इसका मतलब ये कि सरकार छात्रों को मुफ्त स्मार्टफोन नहीं देगी।

स्मार्टफोन के लिए जो लिंक दिया है उसपर क्लिक ना करें

स्मार्टफोन के लिए जो लिंक दिया है उसपर क्लिक ना करें

इस तरह के मैसेज पर बिल्कुल भी ध्यान ना दें। साथ ही लोगों को इस तरह के मैसेज से सावधान रहने की जरूरत है। ऐसे किसी भी लिंक पर क्लिक करना मोबाइल डाटा को खतरे में डाल सकता है। साथ ही इसमें मांगी जाने वाली जरूरी जानकारी से भविष्य में परेशानी का सामना भी करना पड़ सकता है। इसलिए लोगों को सलाह दी जाती है कि इस तरह के मैसज पर बिल्कुल भी विश्वास ना करें।

Fact Check

दावा

सरकार छात्रों को मुफ्त स्मार्टफोन दे रही है।

नतीजा

सरकार छात्रों को मुफ्त स्मार्टफोन नहीं दे रही है।

Rating

Misleading
फैक्ट चेक करने के लिए हमें [email protected] पर मेल करें
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+