Fact Check: क्या 'जवान' के इवेंट के दौरान चेन्नई में शाहरुख खान को देखने के लिए जुटी भीड़? जानें सच
Fact Check News: बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'जवान' को लेकर चर्चाओं में हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसको लेकर दावा किया जा रहा है कि 'जवान' के इवेंट के दौरान तमिलनाडु के चेन्नई में शाहरुख खान को देखने के लिए भीड़ जमा हो गई थी।
वीडियो में लोगों का हुजूम नारा लगाते दिख रहे हैं। इस वीडियो को शेयर कर कई लोगों ने दावा किया है कि अभ साउथ इंडिया में भी शाहरुख खान के फैंस बढ़ने लगे हैं। आइए जानें क्या है वायरल वीडियो का सच...?

बता दें कि हाल ही में शाहरुख ने "जवान" ऑडियो लॉन्च कार्यक्रम के लिए चेन्नई का दौरा किया था। यह कार्यक्रम 30 अगस्त को श्री साई राम इंजीनियरिंग कॉलेज में हुआ था। जहां शाहरुख खान अभिनेता विजय सेतुपति और फिल्म निर्माता के साथ इवेंट में गए थे। इसके बाद ही सोशल मीडिया वीडियो शेयर कर कहा गया है कि चेन्नई में शाहरुख खान को देखने के लिए सैकड़ों में भीड़ जुटी है।

क्या है सच?
इंडिया टुडे की रपोर्ट के मुताबिक वायरल वीडियो शाहरुख खान की चेन्नई यात्रा की नहीं है। वायरल वीडियो क्लिप 2011 की है और इसमें उस भीड़ को दिखाया गया है जो बिहार के पटना में शाहरुख खान को देखने आई थी। शाहरुख खान उस दौरान अपनी फिल्म "डॉन 2" के प्रचार के लिए पटना गए थे।
एक्सेल एंटरटेनमेंट के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर ये वीडियो आज भी अपलोड है। यह वीडियो 22 दिसंबर, 2011 को "डॉन फैन्स इन पटना" टाइटल के साथ शेयर किया गया है। वीडियो को शेयर कर कहा गया है कि , एक्साइटेड फैंस की भारी भीड़ ने शाहरुख खान और के कलाकारों और क्रू का स्वागत किया है।
वीडियो पर एक यूजर ने भी कमेंट कर लिखा है कि यह पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में होटल मौर्य के बाहर का सीन है। उस दिन शाहरुख खान को देखने पटना में मैं भी गया था।
यहां देखें शाहरुख खान का वो वीडियो

Fact Check
दावा
दावा- शाहरुख खान की आने वाली फिल्म जवान के चेन्नई के इवेंट में सैकड़ों की भीड़ जुटी।
नतीजा
नहीं, फिल्म जवान के चेन्नई के इवेंट में शाहरुख खान को देखने के लिए सैकड़ों की भीड़ नहीं जुटी थी। वायरल वीडियो पुराना है और पटना का है।












Click it and Unblock the Notifications