Fact Check: 'राहुल गांधी वापस जाओ' क्या ये नारा लगाया गया था मणिपुर में? सामने आई वायरल Video की सच्चाई?
Fact Check: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी 8 जुलाई को मणिपुर दौरे थे। राहुल गांधी यहां जिब्रम और चूड़ाचांदपुर जिलों में राहत शिविरों का दौरा किया और मैतेई और कुकी के बीच चल रही जातीय हिंसा से विस्थापित लोगों से बातचीत की थी।
राहुल गांधी के मणिपुर दौरे को लेकर एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसको लेकर दावा किया जा रहा है कि मणिपुर के लोग उनके खिलाफ नारे लगाते दिख रहे हैं।

ये भी पढ़ें- Fact Check: कैसे उड़ी 96 साल के लालकृष्ण आडवाणी के निधन की अफवाह? अब अस्पताल ने बताया कैसी है हालत
न्यूज एजेंसी एएनआई के लोगो वाले इस वीडियो को इस दावे के साथ शेयर किया गया कि मणिपुर की उनकी हालिया यात्रा के दौरान ''राहुल गांधी वापस जाओ'' के नारे लगाए गए। आइए जानें इस वायरल वीडियो का सच क्या है?
'राहुल गांधी वापस जाओ' का नारा क्या मणिपुर दौरे के दौरान लगाया गया था?
इस वायरल वीडियो को शेयर कर एक शख्स ने लिखा है कि, ''राहुल गांधी को मणिपुर के निवासियों ने वापस जाने को कहा है, क्योंकि उनके भड़काऊ भाषणों से फिर से हिंसा हो सकती है। यह 8 जुलाई 2024 की बात है। इसलिए राहुल गांधी को वापस लौटना पड़ा।"

ये भी पढ़ें- Fact Check: क्या NEET पेपर लीक के आरोपियों को कांग्रेस दफ्तर से किया गया गिरफ्तार? जानें Video का सच?
क्या है वायरल वीडियो का सच?
राहुल गांधी का ये वीडियो भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान असम का है। इसका मणिपुर की उनकी हालिया यात्रा से कोई लेना-देना नहीं है। असल में जब आप वायरल क्लिप के कीफ्रेम्स को रिवर्स सर्च करेंगे तो आपको जनवरी 2024 कुछ खबरें मिलेगी। जिसमें बताया गया है कि , यह घटना 21 जनवरी को असम के नागांव में एक सड़क किनारे के खाने की दुकान की है। उसी दौरान भीड़ ने राहुल गांधी के खिलाफ नारे लगाए और "अन्याय यात्रा" और "वापस जाओ" तख्तियां दिखाई थीं।
वहीं 21 जनवरी को समाचार एजेंसी ANI द्वारा साझा की गई वायरल क्लिप का एक पूरा वीडियो भी मिला है। जिसमें बताया गया है कि यह वीडियो असम के नागांव के अंबागन इलाके में राहुल गांधी के खिलाफ एक विरोध प्रदर्शन का था।
राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 18 जनवरी को असम में प्रवेश कर गई थी। 21 जनवरी को वे और अन्य नेता रूपोही में रात्रि विश्राम के लिए अंबागान के एक रेस्तरां में रुके थे। यहां उनके खिलाफ नारे लगाने वाली भीड़ ने उन्हें घेर लिया था। जिसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने नेताओं को रेस्तरां से बाहर निकाला था।

Fact Check
दावा
दावा: कांग्रेस नेता राहुल गांधी के मणिपुर दौरे के दौरान 'राहुल गांधी वापस जाओ' का नारा लगाया है।
नतीजा
फैक्ट: नहीं, कांग्रेस नेता राहुल गांधी के मणिपुर दौरे के दौरान 'राहुल गांधी वापस जाओ' का नारा नहीं लगाया गया है। ये वीडियो असम का है और पुराना है।
Rating
-
Shreyasi Singh: कौन हैं श्रेयसी सिंह? जो बन सकती हैं बिहार की नई CM, जाति, परिवार से संपत्ति तक हर एक डिटेल -
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
Vrindavan: 'अब बोट वापस ले चलो', नाविक की एक गलती और छिन गईं 10 जिंदगियां, सामने आई हादसे की असली वजह -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Bihar Next CM: इन 5 नेताओं में से ही कोई एक बनेगा बिहार का नया मुख्यमंत्री! कौन हैं ये और क्या है इनकी जाति? -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात?












Click it and Unblock the Notifications