Fact Check: पाकिस्तान की फिर हुई किरकिरी! फर्जी खबर से थपथपाई खुद की पीठ, PIB ने खोल दी पोल
Fact Check Pakistan Parliament Video: सोशल मीडिया पर एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें यूके के अखबार 'The Daily Telegraph' के पहले पन्ने को दिखाया गया है। इस पर 10 मई 2025 की तारीख के साथ एक हैडलाइन छपी बताई जा रही है। जिसमें लिखा गया है कि, Pakistan Air Force: The undisputed king of the skies (पाकिस्तान एयर फोर्स: आसमान की निर्विवाद बादशाह)। वहीं इस खबर को आधार बना कर पाकिस्तान की संसद में खुद की पीठ थपथपाई जा रही है। वहीं PIB फैक्ट चेक ने पाकिस्तान के इस झूठ को बेनकाब कर दिया है।

संसद में झूठ फैला रहे हैं पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री
वहीं पाकिस्तान के इस प्रोपेगेंडा को PIB फैक्ट चेक द्वारा जब चेक किया गया तो पता चला कि, ये पूरी तरह से फर्जी है। पाकिस्तान फर्जी खबर के जरिए अपनी वायुसेना की तारीख कर रहा है। पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री इशाक डार फर्जी खबर को आधार बना कर संसद में बयान दे रहे हैं और साथी सांसद मेज थपथपा रहे हैं। इस खबर के बाद एक बार फिर पाकिस्तान ने दुनियाभर में अपनी किरकिरी करवा ली है।
PIB फैक्ट चेक द्वारा सच्चाई क्या है?
- यह दावा पूरी तरह झूठा है।
- वायरल हो रही यह तस्वीर AI-जेनरेटेड (कृत्रिम रूप से बनाई गई) है।
- The Daily Telegraph ने ऐसा कोई लेख कभी प्रकाशित नहीं किया है।
ये भी पढ़ें Fact Check: क्या 10वीं में फेल हो गए वैभव सूर्यवंशी? वायरल खबर का सच जानकर चौंक जाएंगे आप
पाकिस्तान पर भड़के अमित मालवीय
वहीं पाकिस्तान के इस झूठ पर बीजेपी आईटी सेल के राष्ट्रीय संयोजक अमित मालवीय (Amit Malviya) ने कहा कि, 'पाकिस्तान का प्रोपेगेंडा अब तेजी से बेनकाब हो रहा है, और उसकी झूठ और बौखलाहट की पूरी कहानी सामने आ रही है। अपनी छवि बचाने की बेतुकी कोशिश में पाकिस्तान के उप प्रधान मंत्री इशाक डार ने देश की सीनेट में यह भ्रामक दावा कर दिया कि The Telegraph ने पाकिस्तान एयर फोर्स को "आसमान का निर्विवाद बादशाह" करार दिया है। यह दावा इतना गैर-जिम्मेदाराना और हास्यास्पद था कि पाकिस्तान का ही प्रतिष्ठित अखबार Dawn को इसकी जांच कर इसे झूठा करार देना पड़ा।'
उन्होंने आगे कहा कि, 'विडंबना देखिए कि यह फर्जी हेडलाइन कुछ भारतीय मीडिया संस्थानों, जैसे The Hindu, ने भी बिना पुष्टि के आगे बढ़ा दी। लेकिन अब जब खुद Dawn ने इस झूठ को बेनकाब कर दिया है, तो पाकिस्तान की साख पूरी तरह से धूल में मिल गई है और उसके भारतीय समर्थकों की भी। यह घटनाक्रम न सिर्फ पाकिस्तान की घटती विश्वसनीयता को उजागर करता है, बल्कि यह भी बताता है कि झूठ के पंख ज्यादा दूर तक नहीं उड़ सकते।'
ये भी पढ़ें Fact Check: क्या पीएम मोदी की नई योजना से प्रतिदिन हो रही 10 हजार रुपए की कमाई? जानिए हकीकत












Click it and Unblock the Notifications