Fact Check: क्या 10वीं में फेल हो गए वैभव सूर्यवंशी? वायरल खबर का सच जानकर चौंक जाएंगे आप
Fact Check: जैसे ही CBSE ने क्लास 10th और 12th के बोर्ड नतीजे घोषित किए, सोशल मीडिया पर एक नाम तेजी से ट्रेंड करने लगा। दावा किया गया कि राजस्थान रॉयल्स के 14 वर्षीय क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी 10वीं की परीक्षा में फेल हो गए हैं।
मामला तब और मजेदार हो गया जब एक वायरल पोस्ट में यह भी कहा गया कि BCCI ने DRS के जरिए उनकी आंसर शीट के लिए रिव्यू की मांग की है! इस मजाकिया पोस्ट पर हजारों लाइक्स और कमेंट्स आए, हालांकि कुछ फैंस भी थोड़े कन्फ्यूज हो गए।

10वीं में फेल या पास का सवाल ही नहीं उठता
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह इस वक्त कक्षा 9वींं के छात्र हैं। तो 10वीं में फेल या पास होने का सवाल ही नहीं उठता। यानी पूरा मामला सिर्फ एक मजकिया पोस्ट था, उससे ज्यादा कुछ भी नहीं, जिसे लोगों ने सच मान लिया।
IPL 2025 में धमाकेदार एंट्री, रिकॉर्डतोड़ परफॉर्मेंस
वैभव सूर्यवंशी IPL 2025 के दौरान तब सबसे ज्यादा चर्चा में आए जब उन्होंने पहली ही गेंद पर छक्का जड़ा और फिर सिर्फ 35 गेंदों में शतक ठोक दिया- जो IPL इतिहास में दूसरा सबसे तेज और किसी भारतीय की ओर से सबसे तेज शतक है।
IPL 2025: राजस्थान रॉयल्स की रफ्तार थमी! RR को अब नहीं मिलेगा Jofra Archer का साथ
वैभव की टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर
अब तक 5 मैचों में वैभव ने 209.45 के स्ट्राइक रेट से 155 रन बनाए हैं, जिसमें 16 छक्के और 10 चौके शामिल हैं। हालांकि राजस्थान रॉयल्स की टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है, लेकिन वैभव ने अपने प्रदर्शन से सबका दिल जीत लिया है।
अफवाहें बेबुनियाद, खिलाड़ी मैदान और क्लास- दोनों में फिट
तो साफ है कि वैभव न तो फेल हुए हैं, न पास- क्योंकि वो अभी बोर्ड क्लास में पहुंचे ही नहीं हैं। जो वायरल हुआ, वो एक व्यंग्य (satirical joke) था जिसे कुछ लोगों ने सच मान लिया। तो अब जब अगली बार वैभव का नाम ट्रेंड करे, तो यह मानकर चलिए - मामला क्रिकेट का है, बोर्ड एग्जाम का नहीं।

Fact Check
दावा
दावा किया जा रहा है कि वैभव सूर्यवंशी बोर्ड एग्जाम में फेल हो गए
नतीजा
वायरल दावा पूरी तरह से फर्जी है।












Click it and Unblock the Notifications