Fact Check: क्या पीएम मोदी की नई योजना से प्रतिदिन हो रही 10 हजार रुपए की कमाई? जानिए हकीकत
Fact Check Rs 10,000 Daily Income Scheme: हाल ही में एक फर्जी वेबसाइट ने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक नई सरकारी योजना शुरू की है, जिसके तहत नागरिक प्रतिदिन ₹10,000 तक कमा सकते हैं। यह दावा सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिससे कई लोग इस झूठी योजना के जाल में फंसने लगे।
प्रेस सूचना ब्यूरो (PIB) की फैक्ट चेक इकाई ने इस दावे को पूरी तरह से झूठा और भ्रामक बताया है। PIB ने स्पष्ट किया कि ऐसी कोई सरकारी योजना मौजूद नहीं है और इस प्रकार की जानकारी पूरी तरह से फर्जी है। उन्होंने नागरिकों को आगाह किया कि वे इस तरह की वेबसाइटों पर अपने व्यक्तिगत या वित्तीय विवरण साझा न करें।

फर्जी वेबसाइट ने यह भी दावा किया कि प्रधानमंत्री द्वारा इस योजना की घोषणा के बाद एटीएम के बाहर लंबी कतारें लग गई हैं और हजारों भारतीयों ने पहले ही महीने में ₹80,000 से ₹3,50,000 तक कमा लिए हैं। PIB ने इन दावों को भी निराधार बताया है।
इस घटना से यह स्पष्ट होता है कि डिजिटल युग में ऑनलाइन धोखाधड़ी कितनी परिष्कृत हो गई है और लोग कैसे आसानी से इनके शिकार बन सकते हैं। नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी सरकारी योजना की जानकारी के लिए केवल आधिकारिक सरकारी पोर्टलों और विश्वसनीय फैक्ट-चेकिंग स्रोतों, जैसे कि PIB फैक्ट चेक, पर ही भरोसा करें।
यह भी पढ़ें- Fact Check: उधमपुर एयरबेस पर आग लगने की वायरल तस्वीर फर्जी, भारतीय वायुसेना के विमान जलने का दावा झूठा

Fact Check
दावा
पीएम मोदी ने 10 हजार प्रतिदिन कमाई की योजना शुरू की।
नतीजा
वेबसाइट व 10 हजार प्रतिशत कमाई का दावा दोनों फर्जी है।












Click it and Unblock the Notifications