Fact- Check: क्या सच में केंद्र सरकार कर रही कॉल रिकॉर्डिंग? जानिए सोशल साइट्स को लेकर दावे का सच

सोशल साइट्स पर किए जाने पोस्ट और फोन कॉल्स को लेकर एक पोस्ट में बड़ा दावा किया गया। पोस्ट में लोगों को को जागरूक करने के लिए सोशल मीडिया पर शेयर करने की अपील भी की गई।

Fact- Check: सोशल मीडिया एक पोस्ट वायरल हो रही है। जिसमें दावा किया है कि केंद्र सरकार की सोशल साइट्स पर कड़ी नजर है। व्हाट्सएप, फेसबुक, ट्वीटर के अलावा सरकार फोन कॉल की भी रिकॉर्डिंग करवा रही है। दावे को तथ्यों की कसौटी पर परखने के बाद हकीकत सामने आई। इसके इसके अलावा प्रेस इंफर्मेशन ब्यूरो (PIB) ने एक पोस्ट कर वायरल पोस्ट के दावे का सच बताया है।

सोशल मीडिया पर किए वायरल पोस्ट में दावा किया गया था कि व्हाट्सएप और फोन कॉल्स के लिए कल से नए संचार नियम लागू हो रहे हैं। जिसके तहत सभी कॉल्स को रिकॉर्ड कर उन्हें सुरक्षित रखा जाएगा। व्हाट्सएप, ट्वीटर और फेसबुक पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी। पोस्ट में ये भी दावा किया गया कि नए नियम के लागू होने साथ सभी के मोबाइल फोन या फिर अन्य कम्युनिकेशन डिवाइस सीधे केंद्र सरकार के मंत्रालय से जोड़ दिए जाएंगे। धार्मिक विषयों पर टिप्पणी अपराध माना जाएगा। इस तरह के 13 प्वाइंट्स रखे गए। अंत में लोगों की जागरूकता के लिए शेयर करने की अपील की गई।

Fact- Check Social Sites

इस पोस्ट कोट करत हुए पीआईबी ने एक ट्वीट ने किया। जिसमें कहा कि एक मैसेज में दावा किया जा रहा है कि भारत सरकार द्वारा 'नए संचार नियम' के तहत सोशल मीडिया और फोन कॉल की निगरानी की जाएगी। ये दावा फर्जी है। केंद्र सरकार ने ऐसे ऐसे कोई नियम लागू नहीं किए गए हैं। पीआईबी ने लोगों से अपील की ऐसी स्पष्ट और गलत सूचनाएं शेयर ना करें।

Fact Check

दावा

सोशल मीडिया पर की गई पोस्ट में दावा किया गया है कि केंद्र सरकार लोगों को फोन कॉल्स रिकॉर्ड कर रही है। इसके साथ की सोशल मिडिया अकॉउंट्स ट्वीटर, फेसबुक और व्हाट्सएप पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

नतीजा

वायरल पोस्टज में किया गया दावा फर्जी है। पीआईबी ने एक पोस्ट कर इस दावे को खारिज किया और कहा कि सरकार की ओर से इस तरह के कोई कदम नहीं उठाए गए हैं।

Rating

Misleading
फैक्ट चेक करने के लिए हमें [email protected] पर मेल करें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+