Fact Check: Lt Gen DS Rana की पदोन्नति को पद से हटाना बता रहे, यूं पकड़ा गया पाक मीडिया का सबसे बड़ा झूठ
Fact Check Lt Gen DS Rana: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम की बैसरन घाटी में 22 अप्रैल 2025 को हुए आतंकी हमले के बाद से पाकिस्तान को भारत की ओर से हमले का डर सता रहा है। ऐसे में पाकिस्तान सरकार व अवाम ही नहीं बल्कि वहां के पत्रकार और न्यूज एंकर भी झूठ बोलने से बाज नहीं आ रहे हैं। पाक मीडिया का ताज़ा झूठ भारतीय रक्षा खुफिया प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल डीएस राणा के मामले में पकड़ा गया है।
पाकिस्तान मीडिया की खबरों व पाकिस्तान समर्थक कई सोशल मीडिया अकाउंट्स की पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि 'भारतीय रक्षा खुफिया एजेंसी के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल डीएस राणा को उनके पद से हटाकर अंडमान और निकोबार में प्रतिनियुक्त किया गया है।' वनइंडिया हिंदी के फैक्ट चेक में इस दावे की सच्चाई कुछ और ही निकली है।

पाक मीडिया व सोशल मीडिया यूज़र्स का दावा
पाकिस्तान के ARY NEWS के वीडियो में एंकर दावा कर रही है कि "भारतीय डिफेंस इंटेलिजेंस एजेंसी के डायरेक्टर को काले पानी की सज़ा दी गई है। मोदी सरकार ने लेफ्टिनेंट जनरल डीएस राणा को उनके पद से हटाकर जबरन अंडमान निकोबार भेज दिया है। दूर-दराज का यह इलाका काला पानी के नाम से मशहूर है, जहां ब्रिटिश शासन का विरोध करने पर कैद किया जाता था। राणा का तबादला खुफिया एजेंसी रॉ के लीक दस्तावेज से जोड़ा जा रहा है। दस्तावेज लीक होने से भारतीय खुफिया एजेंसी का दुनियाभर में मज़ाक बन गया था।"
सोशल मीडिया पर @Faisalabassi नाम की आईडी से लिखा गया है कि "पहलगाम में फर्जी सूचना लीक होने के बाद लेफ्टिनेंट जनरल डीएस राणा को अचानक हटाया जाना सिर्फ फेरबदल नहीं है, बल्कि नुकसान की भरपाई है। जब आंतरिक संचालन को उजागर करने वाली संवेदनशील फाइलें शीर्ष कार्यालय से लीक होती हैं, तो यह सिर्फ प्रोटोकॉल में चूक नहीं बल्कि सिस्टम में दरार का संकेत है। अब निगाहें नई दिल्ली पर हैं।"

इसी तरह से @Dr_Romeooo की आईडी से लिखा है कि "भारत के डिफेंस इंटेलिजेंस एजेंसी के डीजी लेफ्टिनेंट जनरल डीएस राणा को बर्खास्त कर दिया गया है। अब उन्हें अंडमान और निकोबार कमांड के कमांडर-इन-चीफ के पद से हटा दिया गया है। यह अचानक उठाया गया कदम पहलगाम हमले से संबंधित रॉ की फाइलों के विस्फोटक लीक होने के बाद उठाया गया है। दस्तावेजों से पता चला है कि कैसे भारतीय खुफिया एजेंसियों ने पाकिस्तान को फंसाने और राजनीतिक लाभ हासिल करने के उद्देश्य से कथित तौर पर झूठा अभियान चलाया। चौंकाने वाली बात यह है कि फाइलें खुद लेफ्टिनेंट जनरल डीएस राणा के कार्यालय से लीक हुई थीं।"
Lt Gen DS Rana को लेकर किए गए दावे की पड़ताल
पहलगाम आतंकी हमला 2025 और भारत-पाकिस्तान के बीच जंग जैसे हालात के बीच किसी सैन्य अफसर के खिलाफ बड़ी कार्रवाई के दावे की वनइंडिया हिंदी की फैक्ट चेक टीम ने पड़ताल की। सबसे पहले सोशल मीडिया पर ही Lt Gen DS Rana के कीवर्ड से सर्च किया।
लेफ्टिनेंट जनरल डीएस राणा: अंडमान और निकोबार कमांड #CINCAN के कमांडर-इन-चीफ
हमें Headquarters Integrated Defence Staff (HQ IDS) के सोशल मीडिया अकाउंट पर 1 मई 2025 की पोस्ट मिली, जिसमें लेफ्टिनेंट जनरल डीएस राणा की तस्वीर शेयर करते हुए जानकारी दी गई है कि लेफ्टिनेंट जनरल डीएस राणा, DG रक्षा खुफिया एजेंसी #DG_DIA को कमांडर-इन-चीफ के प्रतिष्ठित पद पर पदोन्नत होने पर हार्दिक बधाई देते हैं। लेफ्टिनेंट जनरल डीएस राणा अंडमान और निकोबार कमांड #CINCAN के कमांडर-इन-चीफ का पदभार ग्रहण करेंगे, जो पहली #ट्राईसर्विसेज कमांड है, जिसने #IOR में #भारतीय सशस्त्र बलों के लिए अत्यधिक रणनीतिक महत्व प्राप्त किया है।
PIB Fact Check ने भी बताई सच्चाई
लेफ्टिनेंट जनरल डीएस राणा के बारे में पाकिस्तान मीडिया द्वारा झूठ फैलाने की पुष्टि Press Information Bureau की पीआईबी फैक्ट चेक टीम ने भी की है। 3 मई 2025 की दोपहर को पीआईबी ने अपनी पोस्ट में जानकारी दी कि:
"#पाकिस्तान स्थित न्यूज़ चैनल @ARYNEWSOFFICIAL और कई पाकिस्तान समर्थक सोशल मीडिया अकाउंट्स झूठा दावा कर रहे हैं कि रक्षा खुफिया एजेंसी के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल डीएस राणा को उनके पद से हटाकर अंडमान और निकोबार में प्रतिनियुक्त किया गया है।
✅ लेफ्टिनेंट जनरल डीएस राणा को अंडमान और निकोबार कमांड के कमांडर-इन-चीफ के प्रतिष्ठित पद पर पदोन्नत किया गया है।
✅ वे रक्षा खुफिया विभाग के पहले प्रमुख हैं जिन्हें कमांडर-इन-चीफ के पद पर पदोन्नत किया गया है।
✅ अंडमान और निकोबार कमांड पहली त्रि-सेवा कमांड है, जो हिंद महासागर क्षेत्र में #भारतीय सशस्त्र बलों के लिए अत्यधिक रणनीतिक महत्व रखती है।"

एयर मार्शल सुजीत पुष्पाकर धारकर (Air Marshal Sujeet Pushpaker Dharkar)
पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI व लोग जंग के डर से भारतीय अफसरों के बारे में सोशल मीडिया पर आए दिन झूठ बोल रहे हैं। लेफ्टिनेंट जनरल डीएस राणा से पहले वायुसेना के उप प्रमुख एयर मार्शल सुजीत पुष्पाकर धारकर के बारे में भी फेक दावा किया गया था कि पाकिस्तान के खिलाफ युद्ध लड़ने से इनकार करने के कारण उन्हें बर्खास्त कर दिया गया है। [यहां क्लिक करके पूरी फैक्ट चेक खबर पढ़ें]।

उत्तरी कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल सुचिंद्र कुमार (Lt Gen M.V. Suchindra Kumar)
Pro-Pak Social Media Accounts ने दावा किया था कि "भारतीय सेना की उत्तरी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ लेफ्टिनेंट जनरल एम.वी. सुचिंद्र कुमार को एक झूठे अभियान की विफलता के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है। उनका कोर्ट-मार्शल होगा।" फैक्ट चेक में यह दावा भी झूठा साबित हुआ था। [पूरी रिपोर्ट यहां क्लिक करके पढ़ें]।
फैक्ट चेक की अन्य खबरें

Fact Check
दावा
पहलगाम हमले से जुड़े दस्तावेज लीक होने पर भारतीय रक्षा खुफिया एजेंसी के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल डीएस राणा को पद से हटाया गया है।
नतीजा
लेफ्टिनेंट जनरल डीएस राणा का प्रमोशन हुआ है। उनको नई जगह अंडमान और निकोबार में प्रतिनियुक्त किया गया है।
Rating
-
Iran Vs America War: ट्रंप की जा सकती है कुर्सी? ईरान को गाली देना पड़ा भारी, क्या कहता है अमेरिका का संविधान? -
IITian Baba Caste: 4 साल के इश्क में धोखा या किस्मत का खेल? जाति बनी थी रोड़ा? अब जिंदगी को मिला दूसरा सहारा? -
Opinion Poll 2026: बंगाल में पलटेगी सत्ता? BJP-TMC के बीच बस कुछ सीटों का फासला, नए ओपिनियन पोल में कौन आगे -
SDM Jyoti Maurya: '2 महीने में होगा तलाक', सुलह की बात पर भड़कीं ज्योति मौर्या , पति आलोक ने क्यों बोला झूठ? -
Gold Rate Today: सोमवार की सुबह ही सोना धड़ाम! 22K-18K में भी बड़ी गिरावट, खरीदने वाले चेक करें लेटेस्ट रेट -
Mumbai Gold Silver Rate Today: बाजार खुलते ही सोना हुआ धड़ाम, चांदी भी लुढ़की, क्या है मुंबई में ताजा भाव? -
Iran War Update: बेहोश पड़े हैं मोजतबा खामेनेई! नहीं ले पा रहे कोई फैसला, रिपोर्ट में लीक हुई जानकारी? -
Assam Opinion Poll 2026: असम में बनेगा इतिहास! बीजेपी और कांग्रेस को कितनी सीटें? क्या कहता है ओपिनियन पोल? -
Navjot Singh Sidhu की बेटी Rabiaa Sidhu कौन हैं? क्या करती हैं? पिता से कितनी ज्यादा अमीर हैं? -
'2-2 औरतों के साथ अय्याशी हो रही है', वड़ा पाव गर्ल चंद्रिका दीक्षित का बेवफाई के बाद हुआ बुरा हाल, खोला राज -
RR vs MI: बारिश के कारण राजस्थान-मुंबई मैच नहीं हुआ शुरू, कब होगा मुकाबले का टॉस -
Raghav Chadha की क्या PM मोदी ने BJP में कराई एंट्री? 5 राज्यों में चुनाव के बीच AAP को झटका! Fact Check












Click it and Unblock the Notifications