Fact Check: लोकसभा चुनाव 19 अप्रैल को और रिजल्ट 22 मई को? क्या चुनाव की तारीखों का हुआ ऐलान, जानें दावे का सच
Fact Check news: भारत में 18वीं लोकसभा के सदस्यों के चुनाव के नजदीक आते ही चुनाव की तारीखों को लेकर अटकलों का बाजार गर्म है। इस साल लोकसभा चुनाव होने वाला है। ऐसे में देश की जनता और सभी राजनीतिक पार्टियों को चुनाव की तारीखों का इंतजार है।
लोकसभा चुनाव-2024 की तारीखों को लेकर सोशल मीडिया पर कई दावे किए जा रहे हैं। कई बार जनता इन तारीखों को सच मान लेती है। इन दिनों व्हाट्सएप पर लोकसभा चुनाव की तारीखों को लेकर एक लेटर भेजा जा रहा है। जिसमें वोटिंग और काउंटिंग की तारीख लिखी है।

लोकसभा चुनाव-2024: तारीखों को लेकर क्या दावा किया जा रहा है?
व्हाट्सएप पर भेजे जा रहे मैसेज में, लिखा ''2024 आम चुनाव का विवरण'' , जो इस प्रकार हैं...
12.03.2024 को चुनाव अधिसूचना/आचार संहिता
28.03.2024 को नामांकन
19.04.2024 को मतदान/वोटिंग
22.05.2024 को मतगणना (काउंटिंग) और रिजल्ट
30.05.2024 को नई सरकार का गठन होगा।''
क्या है सच?
बता दें कि लोकसभा चुनाव-2024 को लेकर वायरल ये मैसेज पूरी तरह से फेक है। भारतीय चुनाव आयोग ने अभी तक चुनाव की तारीखों का ऐलान नहीं किया है। चुनाव आयोग प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनाव की तारीखों की घोषणा करता है।
चुनाव आयोग ने इन फेक खबरों पर प्रतिक्रिया भी दी है। चुनाव आयोग ने 24 फरवरी को कहा है कि 2024 के लोकसभा चुनावों के कार्यक्रम के बारे में फेक व्हाट्सएप मैसेज फैलाया जा रहा है।
A fake message is being shared on Whats app regarding schedule for #LokSabhaElections2024#FactCheck: The message is #Fake. No dates have been announced so far by #ECI.
Election Schedule is announced by the Commission through a press conference. #VerifyBeforeYouAmplify pic.twitter.com/KYFcBmaozE
— Election Commission of India (@ECISVEEP) February 24, 2024
चुनाव आयोग ने ट्वीट कर लिखा, ''लोकसभा चुनाव-2024 के शेड्यूल को लेकर व्हाट्सएप पर एक फर्जी मैसेज शेयर किया जा रहा है। चुनाव आयोग की ओर से अभी तक किसी तारीख की घोषणा नहीं की गई है। आयोग द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की जाती है।''
लोकसभा चुनाव-2024: कब तक हो सकता है तारीखों का ऐलान?
रिपोर्ट के मुताबिक लोकसभा चुनाव-2024 अप्रैल या मई में होने की उम्मीद है। चुनाव आयोग मार्च के आखिर तक चुनावों की तारीखों का ऐलान कर सकता है। बता दें कि लोकसभा का कार्यकाल 16 जून 2024 को खत्म होने वाला है। पिछला लोकसभा चुनाव अप्रैल-मई 2019 में हुए थे।

Fact Check
दावा
दावा: लोकसभा चुनाव-2024 की तारीखों का ऐलान हो चुका है। वोटिंग 19 अप्रैल को और रिजल्ट 22 मई को आने वाला है।
नतीजा
फैक्ट: ये गलत दावा है। लोकसभा चुनाव-2024 की तारीखों का ऐलान नहीं किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications