fact check: कोरोना वैक्सीन लगवाने से बेहोश हुए भारतीय सेना के जवान? जानें क्या हकीकत
नई दिल्ली,अगस्त 30: सोशल मीडिया पर आए दिन कोई ना कोई मैसेज वायरल होते रहे हैं। इनमें से कई मैसेज ना सिर्फ फर्जी होते हैं बल्कि लोगों को गुमराह भी करते हैं। सोशल मीडिया पर एक कोरोना वैक्सीन को लेकर भी एक ऐसा ही मैसेज वायरल हो रहा है। जिसमें कहा जा रहा है कि, भारतीय सेना के जवान कोरोना वैक्सीन लगवाने के बाद बेहोश हो रहे हैं। यहां तक दावा किया गया है कि, वैक्सीन के चलते एक जवान की मौत भी हो गई है।

दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ सेना के जवान बेहोश दिखाई दे रहे हैं। मेडिकल टीमें उन्हें इलाज देने की कोशिश कर रही हैं। वायरल वी़डियो में कहा गया है कि, देश के फौजियों ने वैक्सीन लगवाई और जब वो दौड़ रहे थे, तो बहुत लोग बेहोश हो गए। मैसेज में लिखा है कि, जवानों को भंयकर बीमारी , दिल का दौरा पड़ा और कई फौजियों ने दम तोड़ दिया। मीडिया पूरी तरह से चुप बैठा हुआ है। अब बताओ वैक्सीन सही है ? इसके साथ की वैक्सीन को लेकर भ्रामक बातें लिखी गई हैं।
इस वीडियो पर सरकार प्रसार संचार संस्था पीआईबी की ओर से फैक्ट चेक किया गया है। पीआईबी ने ट्वीट कर लिखा कि, दावा- यह वीडियो एक #फ़र्ज़ी दावे के साथ शेयर किया जा रहा है कि वैक्सीन लगवाने के बाद सेना के कई जवान बेहोश हो गए। #PIBFactCheck इस वीडियो का कोरोना वैक्सीनेशन से कोई सम्बन्ध नहीं है। ट्रेनिंग के दौरान भीषण गर्मी और उमस के कारण जवान बेहोश हो गए थे।
इंडियन एक्सप्रेस ने सेना के सूत्रों के हवाले से प्रकाशित रिपोर्ट में लिखा कि, 21 अगस्त को गर्म और उमस भरी परिस्थितियों में 9 कोर रेकी ट्रूप कम्पटीशन का आयोजन किया गया, जिसमें 4 सैनिक बेहोश होकर गिर गए और उन्हें पठानकोट सैन्य अस्पताल लाया गया। रिपोर्ट के अनुसार जवानों की सहनशक्ति को परखने वाली यह प्रतियोगिता पहले से ही 72 घंटे से चल रही थी। मौसम बहुत गर्म और आर्द्र होने पर सुबह 9 बजे के आसपास पूरे भार और हथियार के साथ 10 किमी की दौड़ लगाई गई थी।

Fact Check
दावा
यह वीडियो एक #फ़र्ज़ी दावे के साथ शेयर किया जा रहा है कि वैक्सीन लगवाने के बाद सेना के कई जवान बेहोश हो गए।
नतीजा
▶️इस वीडियो का #COVID19Vaccination से कोई सम्बन्ध नहीं है। ▶️ट्रेनिंग के दौरान भीषण गर्मी और उमस के कारण जवान बेहोश हो गए थे।












Click it and Unblock the Notifications