Fact Check: केंद्र सरकार सभी बेटियों को देगी 1.80 लाख रुपये? जानिए वायरल वीडियो के दावे की सच्चाई
सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर दावा किया जा रहा है कि, केंद्र सरकार सभी बेटियों को 1,80,000 रुपए की नगद राशि दे रही है। इस वीडियो के वायरल होते ही पीआईबी ने ट्वीट कर फर्जी दावे का पर्दाफाश किया है।

PIB Fact Check: टेक्नोलॉजी के इस युग में क्राइम (Crime), फ्रॉड (fraud) और लोगों को गुमराह करने के तरीके भी हाईटेक हो चुके हैं। जरूरी नहीं है कि ठगी और भ्रामक खबरों का शिकार बनाने के लिए किसी ई-मेल या Whatsapp मैसेज के जरिए निशाना बनाया जाए। कुछ लोग बाकयदा वीडियो जारी कर तरह-तरह के फर्जी दावे कर अपने फायदे के लिए लोगों को गुमराह करते हैं। यूट्यूब (YouTube) चैनल की एक वीडियो में दावा किया गया है कि केंद्र सरकार सभी बेटियों को 1,80,000 रुपए की नगद राशि दे रही है। आइए जानते हैं क्या है इस दावे की सच्चाई...
यूट्यूब पर वीडियो जारी कर किया गया फर्जी दावा
दरअसल, एक वीडियो में दावा किया गया है कि,सरकार 'प्रधानमंत्री कन्या आशीर्वाद योजना' के तहत सभी बेटियों को ₹1,80,000 की नगद राशि दे रही है। पीआईबी (PIB) ने अपने आधिकारिक ट्वीटर हैंडल से ट्वीट कर इस फर्जी दावे का पर्दाफाश करते हुए लिखा कि 'Government Gyan' नामक #YouTube चैनल की एक वीडियो में दावा किया गया है कि केंद्र सरकार 'प्रधानमंत्री कन्या आशीर्वाद योजना' के तहत सभी बेटियों को ₹1,80,000 की नगद राशि दे रही है। पीआईबी ने इस वीडियो को फर्जी बताया है। साथ ही लिखा कि, केंद्र सरकार द्वारा ऐसी कोई योजना नहीं चलाई जा रही है।
पीआईबी ने फर्जी दावे का किया पर्दाफाश
आज के समय में सोशल मीडिया जानकारी के साथ-साथ फर्जी दावों और वादों का भी एक बड़ा ठिकाना बन चुका है। सोशल मीडिया पर अलग-अलग तरह के दावे किये जाते हैं, जोकि जनता के बीच भ्रम की स्थिति पैदा कर देते हैं। इससे पहले एक वायरल लेटर के जरिए दावा किया जा रहा था कि केंद्र सरकार ने हाल के बजट में स्वास्थ्य सेवा पर 5% कर का प्रस्ताव किया है। इसके बाद पीआईबी ने ट्वीट कर फेक्ट चेक में इस दावे का पर्दाफाश किया है।
इससे पहले किया गया था ये फर्जी दावा
इससे पहले 'इंडियन जॉब' नामक #YouTube चैनल द्वारा यह दावा किया जा रहा था कि केंद्र सरकार सभी महिलाओं को 'प्रधानमंत्री नारी शक्ति योजना' के तहत 2 लाख 20 हजार रूपए देने जा रही है. पीआईबी ने ट्वीट कर इस दावे को पूरी तरह से नकार दिया है और दावे को फर्जी बताया है। केंद्र सरकार द्वारा ऐसी कोई योजना नहीं लाई गई है। पीआईबी (PIB Fact Check) ने इस तरह के कॉल, मेल और मैसेज पर अपनी निजी जानकारी साझा ना करने की अपील की है।

Fact Check
दावा
केंद्र सरकार सभी बेटियों को देगी 1.80 लाख रुपये
नतीजा
यह दावा पूरी तरह से फेक है।












Click it and Unblock the Notifications