Fact Check: 2 हजार रुपए की फीस के बाद मिल रहा 1 लाख का मुद्रा लोन!, जानें वायरल लेटर का सच
सोशल मीडिया पर एक मैसेज तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया गया है कि 2 हजार रुपए देकर 1 लाख रुपए के मुद्रा लोन लेने दिया जा रहा है।

PM Mudra Yojana Fact Check: केंद्र सरकार की तरफ से कई तरह की योजनाएं चलाई जा रही है, जिसमें आर्थिक रूप से मदद करने के लिए मुद्रा लोन योजना भी शामिल हैं। ऐसे में सोशल मीडिया पर एक मैसेज तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया गया है कि 2 हजार रुपए देकर 1 लाख रुपए के मुद्रा लोन लेने दिया जा रहा है। ऐसे में क्या है वायरल मैसेज की सच्चाई जानिए...
अप्रूवल लेटर वायरल
दरअसल एक लेटर तेजी से वायरल हो रहा है, जो लोगों तक पहुंचा रहा है, इसे पीएम मुद्रा योजना के तहत लोन अप्रूवल लेटर बताया जा रहा है, जिसके साथ दावा गया है कि ऋण सुरक्षा बीमा शुल्क (Loan Protection Insurance fees) के रूप में 2000 रुपए देकर कोई भी व्यक्ति 1 लाख रुपये तक का लोन पा सकता है।
जानिए वायरल लेटर की सच्चाई?
अब PIB Fact Check ने इस वायरल अप्रूवल लेटर की हकीकत ट्वीट के जरिए बताई है। अपने ट्वीट में PIB Fact Check का कहना है कि ये लेटर पूरी तरह से फेक है, क्योंकि वित्त मंत्रालय की ओर से ऐसा कोई लेटर जारी नहीं किया गया है। पीआईबी ने कहा किएक स्वीकृति पत्र ऋण सुरक्षा बीमा शुल्क के रूप में ₹2,000 के भुगतान पर पीएम मुद्रा योजना के तहत ₹1,00,000 का ऋण देने का दावा करता है, यह पत्रनकली है। वित्त मंत्रालय ने ऐसा कोई पत्र जारी नहीं किया है।
तीन तरीके के मिलते हैं मुद्रा लोन
आपको बता दें कि देश के अंदर स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए मोदी सरकार ने इस योजना की शुरुआत की है। जिसके तहत सरकार छोटे कारोबारियों को लोन देती है। इस योजना में 3 तरह से ऋण दिया जाता है। जो कि पहला 50,000 रुपए तक, दूसरा 50,000 रुपये से 5 लाख रुपये तक और तीसरा 5 लाख रुपये से 10 लाख रुपये तक का होता है।

Fact Check
दावा
दावा किया गया है कि 2 हजार रुपए देकर 1 लाख रुपए के मुद्रा लोन लेने दिया जा रहा है।
नतीजा
यह दावा पूरी तरह से फेक है।












Click it and Unblock the Notifications