Fact check: वायरल हो रहे हैं राजस्थान के चुनाव नतीजों के एग्जिट पोल, जानें क्या है इनका सच?

राजस्थान में 25 नवबंर को विधानसभा चुनावों के लिए वोटिंग हुई है। वोटिंग के नतीजे 3 दिसंबर को आने हैं। इससे पहले लोग एग्जिट पोल का इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर कई तरह के एग्जिट पोल के स्क्रीनशॉट वायरल हो रहे हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे कई पोस्टमें दावा किया गया है कि यह राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 के एग्जिट पोल हैं। पोल में एक पार्टी के पक्ष में कई स्क्रीनशॉट चल रहे हैं। आइए वायरल हो रहे इन पोस्ट में किए गए दावों की पुष्टि करते हैं।

fact-check-exit-polls-of-rajasthan-election-results

राजस्थान को लेकर विभिन्न समाचार चैनलों के वायरल हो रहे एग्जिट पोल की जानकारी वाले पोस्ट को गूगल रिवर्स इमेज सर्च किया तो चौंकाने वाले नतीजे सामने आए। सर्च से पता चला कि वायरल हो रहे स्क्रीनशॉट वास्तव में राजस्थान के 2018 के एग्जिट पोल परिणाम हैं। जो फिर से वायरल हो रहे हैं।

2023 के राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए वायरल हो रहे जिलेवार एग्जिट पोल नतीजों वाली पोस्ट के कीवर्ड खोजे तो पता चला कि, ये दावे निराधार हैं। दरअसल, कई यूट्यूब चैनलों ने जनमत सर्वेक्षण और एग्जिट पोल के पूर्वानुमान जारी किए हैं।

वायरल स्क्रीनशॉट के पड़ताल से ये सामने आया कि, वायरल पोस्ट या तो पिछले विधानसभा चुनावों के एग्जिट पोल के नतीजों को फैला रहे हैं या वर्तमान एग्जिट पोल के नतीजों का दावा करते हुए असत्यापित जानकारी प्रचारित कर रहे हैं।

हालाँकि, चुनाव आयोग ने जन प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 126 ए के अनुसार, 31 अक्टूबर 2023 को एक नोटिस जारी किया था, जिसमें उन सभी पांच राज्यों में 30 नवंबर 2023 तक एग्जिट पोल के नतीजों के ब्रॉडकास्टिंग पर रोक लगा दी गई, जहां चुनाव हो रहे हैं। इसलिए, इन पोस्टों में किए गए दावे गलत हैं।

Fact Check

दावा

पोस्ट 2023 के राजस्थान विधानसभा चुनाव में एग्जिट पोल के नतीजे बताए जा रहे हैं।

नतीजा

सर्च से पता चला कि वायरल हो रहे स्क्रीनशॉट वास्तव में राजस्थान के 2018 के एग्जिट पोल परिणाम हैं। जो फिर से वायरल हो रहे हैं।

Rating

Misleading
फैक्ट चेक करने के लिए हमें [email protected] पर मेल करें
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+